फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   बैंक मैनेजर सहित तीन पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज

बैंक मैनेजर सहित तीन पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज

Wed, 24 Apr 2019 11:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Apr 2019 11:59 PM IST
विज्ञापन
बैंक मैनेजर सहित तीन पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज
अफजलगढ़। शेरकोट थाने के गांव जमालपुर उदयचंद मिर्जापुर निवासी एक व्यक्ति ने शाहपुर जमाल स्थित पीएनबी के मैनेजर सहित दो अन्य लोगों के विरुद्घ दस्तावेजों में हेराफेरी कर लोन कराने व पैसे हड़पने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव जमालपुर उदयचंद मिर्जापुर निवासी रोहताश पुत्र जयपाल सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह ब्रुश बनाने का काम करता है। उसने शाहपुर जमाल पीएनबी शाखा से लोन कराने के लिए नवनीत कुमार पुत्र बिशंभर निवासी हादकपुर शेरकोट व विपिन कुमार पुत्र पदम सिंह निवासी बालकिशनपुर शेरकोट से कहा था और अपने दस्तावेजों को भी इन्हीं के माध्यम से जमा कर दिए थे। जब वह बैंक गया तो उसे बताया गया कि उसके नाम का तीन लाख 90 हजार रुपये का चेक बनाकर संबंधित दोनों लोगों को दे दिया गया है। जब वह इस बाबत नवनीत व विपिन से मिला तो आरोपियों ने बताया कि मैनेजर की ओर से उन्हें कोई चेक नहीं दिया गया है। पीड़ित ने मैनेजर सहित तीनों के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट कायम कर कार्रवाई की मांग की है। उधर, शाखा प्रबंधक राजीव कुमार चौहान ने लगे आरोपों को गलत बताया है। पुलिस ने रिपोर्ट कायम कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed