फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   15 लोगों के खिलाफ बलवा , जानलेवा हमला समेत कई धाराओं में रिपेर्ट दर्ज

15 लोगों के खिलाफ बलवा , जानलेवा हमला समेत कई धाराओं में रिपेर्ट दर्ज

Fri, 24 Aug 2018 12:45 AM IST
Updated Fri, 24 Aug 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
15 लोगों के खिलाफ बलवा , जानलेवा हमला समेत कई धाराओं में रिपेर्ट दर्ज
15 लोगों के खिलाफ बलवा करने का मुकदमा
विज्ञापन

बिजनौर। मोहल्ला नई बस्ती में दो पक्षों में हुए पथराव, मारपीट के मामले में 15 लोगों के खिलाफ बलवा करने, जानलेवा हमला समेत कई संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
मोहल्ला काजीपाड़ा और चाहशीरी के मुस्लिम समुदाय के युवकों में पुराना विवाद चल रहा था। रिपोर्ट भी दर्ज हुई थी। बकरीद की रात मोहल्ला चाहशीरी के युवक तमंचे हाथों में लेकर काजीपाड़ा के युवकों की तलाश में निकल पडे़ और उन्होंने सिविल लाइन स्थित बार पर धावा बोल दिया। वहां मोहल्ला काजीपाड़ा निवासी सभासद पुत्र अफजाल इन युवकों को मिल गया। युवकों ने अफजाल पर बेवजह हमला बोल दिया, उसे बुरी तरह पीटा और उसके कपड़े फाड़ दिए। इतना ही नहीं अफजाल पर जान लेने के इरादे से तमंचे से गोली चला दी। गनीमत रही कि गोली अफजाल को नहीं लगी और वह रिपोर्ट दर्ज कराने थाने चला गया। काजीपाड़ा और चाहशीरी के युवक मोहल्ला नई बस्ती निवासी चमन के घर के बाहर भिड़ गए। दोनों पक्षों में खूब मारपीट, पथराव हुआ। पुलिस की गाड़ी मौके पर पहुंची तो उस पर भी युवकों ने पत्थर बरसाए।
विज्ञापन

घर से बाहर निकल कर आए हिंदू युवा वाहिनी के नेता और स्वयंवर बैंक्वेट हॉल के स्वामी विनीत उर्फ लालू पर भी युवकों ने डंडे से हमला बोल दिया। इस घटना को लेकर मोहल्ले में अफरा तफरी मच गई। कोतवाली में भाजपा नेता समेत बड़ी तादाद में लोगों की भीड़ लग गई। सभासद पुत्र अफजाल ने मोहल्ला नई बस्ती निवासी फैजान, ताबिस, अल्ताफ उर्फ बादशाह, नईम कुरैशी, राजा, आयुष, जानी और आठ अज्ञात युवकों के खिलाफ बलवा, जानलेवा हमला, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। अफजाल के मुताबिक हमलावरों ने बाइक का टायर लगाकर उसके कपड़े गंदे कर दिए थे। विरोध करने पर युवकों ने उस पर हमला किया है। शहर कोतवाल बिजेंद्र पाल राणा के मुताबिक हमलावरों की तलाश में पुलिस की टीम लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed