फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   स्टेनो के खिलाफ दिए प्राथमिका दर्ज करने के निर्देश

स्टेनो के खिलाफ दिए प्राथमिका दर्ज करने के निर्देश

Thu, 24 Aug 2017 01:28 AM IST
Updated Thu, 24 Aug 2017 01:28 AM IST
विज्ञापन
स्टेनो के खिलाफ दिए प्राथमिका दर्ज करने के निर्देश
बिजनौर। सीएमओ ने रिलीव हो चुके स्टेनो द्वारा अभिलेखों को चार्ज नहीं देने पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को पत्र भेजकर प्राथमिकता दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। इसके कारण राजकीय कार्य में विभाग को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सीएमओ कार्यालय में स्टेनो केे पद पर तैनात रहे फतेंद्र कुमार का स्थानांतरण शासन ने जून 2017 में बिजनौर से गोरखपुर मंडल में किया था। सीएमओ के अनुसार शासनादेश के बाद स्टेनो को कार्यभार से मुक्त करते हुए अपने नवीन तैनाती पर योगदान देने के लिए निर्देश दिए थे, लेकिन स्टेनो ने आदेश लेने से मना कर दिया और छुट्टी पर चले गए। डाक द्वारा आदेश की कॉपी उनके घर भेजी गई, लेकिन घर पर ताला लगा होने के कारण पोस्टमैन को भी वापस आना पड़ा था। इसके बाद सीएमओ ने एसीएमओ डा.बीएस रावत व डा.पीआर नायर, प्रधान सहायक मोहम्मद खुर्शीद व कनिष्क सहायक राजकुमार सक्सेना को उनके आवास पर भेजकर आदेश की कॉपी चस्पा की गई थी। इसके बाद भी स्टेनो फतेंद्र कुमार ने आशुलिपिक को चार्ज हस्तगत नहीं कराया। फतेंद्र कुमार की अलमारी में समस्त राजकीय अभिलेख बंद है, अभिलेखों का चार्ज नहीं देने पर सीएमओ डा.राकेश मित्तल ने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को पत्र भेजकर प्राथमिकता दर्ज करने के निर्देश दिए हैं, ताकि कोई राजकीय अभिलेख लापता होता है तो उसका उत्तरदायित्व फतेंद्र कुमार का हो। सीएमओ डा.राकेश मित्तल के मुताबिक यह चार्ज संबंधी एफआईआर होती है, ताकि कोई राजकीय अभिलेख गायब हो तो उसकी जिम्मेदारी संबंधित कर्मचारी की हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed