फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   बेगम सराय में दो समुदाय के बीच मारपीट, तनाव

बेगम सराय में दो समुदाय के बीच मारपीट, तनाव

Fri, 09 Nov 2018 01:53 AM IST
Updated Fri, 09 Nov 2018 01:53 AM IST
विज्ञापन
बेगम सराय में दो समुदाय के बीच मारपीट, तनाव
अमरोहा। रेत पर साइकिल चढ़ने को लेकर मोहल्ला बेगम सराय में दो समुदाय आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। जिससे मोहल्ले में संप्रदायिक तनाव की स्थिति बन गई। इस दौरान एक समुदाय के युवकों ने फायरिंग भी की। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई, लेकिन इससे पहले युवक भाग गए। मोहल्ले में तनातनी स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन

मंगलवार शाम नगर के मोहल्ला बेगम सराय में में एक बच्चा गली में साइकिल चला रहा था। बताया जा रहा है कि दूसरे समुदाय के एक परिवार का बालू रेत सड़क पर पड़ा हुआ था। जिस पर बच्चे की साइकिल चढ़ गई और रेत खिसक गया। इसी बात को लेकर दूसरे समुदाय के युवक ने बच्चे की पिटाई कर दी। मामले की जानकारी मिलते ही बच्चे के परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। आरोप है कि तमंचों से लैस दूसरे समुदाय के लोगों ने उनकी भी पिटाई कर दी। जिससे मोहल्ले में बवंडर खड़ा हो गए। जमकर हंगामा हुआ। इस दौरान एक समुदाय द्वारा फायरिंग करने की बात कहीं जा रही है। शुक्रवार केे भी एक समुदाय की बैठक हुई। पुलिस पर दबंगों से मिली भगत का आरोप लगाते हुए कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया गया है। इंस्पेक्टर नवाब सिंह ने बताया कि रेत पर साइकिल चढ़ने को लेकर मारपीट हो गई थी। तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed