{"_id":"5ad8e6d44f1c1b76098b5720","slug":"61524164308-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुत्री की अफजलगढ़ मंडप में शादी करने गए शिक्षक के घर को चोरों ने खंगाला, दहशत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुत्री की अफजलगढ़ मंडप में शादी करने गए शिक्षक के घर को चोरों ने खंगाला, दहशत
Updated Fri, 20 Apr 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अफजलगढ़/धामपुर/रेहड़।
गांव जिक्रीवाला में चोर शिक्षक के घर से ढाई लाख की नकदी सहित पांच लाख रुपये के गहने चोरी कर ले गए। शिक्षक का परिवार अफजलगढ़ के एक मंडप में अपनी पुत्री की शादी करने को गया हुआ था। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।
गांव के यशवंत सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 18 अप्रैल की रात उनकी पुत्री मनीषा की अफजलगढ़ के एक विवाह मंडप में शादी थी। वह परिवार सहित अफजलगढ़ में थे। इस दौरान चोरों ने उनका घर खंगाल डाला। चोरों ने घर में घुसकर कमरों में रखी सेफ और संदूकों के ताले तोड़कर उनमें रखी 2.40 लाख की नकदी, एक सोने का हार, दो सोने की चेन, तीन जोड़ी कुंडल, एक सोने का टीका, दो सोने की अंगूठी, डायमंड लगी सोने की चार चूड़ी, दो सोने की अंगूठी, दो जोड़ी चांदी की पायल सहित लगभग पांच लाख रुपये से अधिक का सामान चोरी कर लिया। जब सवेरे को लड़की विदा होने से पहले उनका पुत्र पुष्पेंद्र घर से इस सामान को लेने गया तो उसने ताले टूटे देखे और घर का सामान बिखरा मिला।
सूचना पर पुलिस काफी देर के बाद मौके पर पहुंची। निरीक्षण किया और जांच करने के बाद कार्रवाई करने की बात कह कर चली गई। गौरतलब है कि चोरों ने चार दिन पहले गांव अभयराजपुर में दो घरों से, मंगलवार रात गांव आसफाबाद चमन के दो घरों से लगभग पांच लाख रुपये की चोरी की थी। पुुुलिस ने तहरीर लेने के बाद भी रिपोर्ट कायम नहीं की। अब तक पुलिस चोरी की किसी भी घटना का खुलासा नहीं कर सकती है। रेहड़ थाने के गांव हर्रायवाला में चोर दो घरों से डेढ़ लाख की नकदी सहित करीब पांच लाख की कीमत के जेवर चुरा कर ले गए।
विज्ञापन
15 दिन में एक दर्जन चेन स्नेचिंग की घटना
धामपुर में नगीना चौक पर बाइक सवार दो बदमाशों ने अफजलगढ़ की महिला का गले में टंगा बैग लूट लिया। बताया गया कि यह महिला धामपुर में एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद वापस घर लौट रही थी। धामपुर में 15 दिन के अंदर दर्जनभर से ज्यादा महिलाओं से चेन स्नेचिंग की घटना हो चुकी हैं।
गश्त मेें और तेजी लाई जाएगी: सीओ अर्चना सिंह
सीओ धामपुर अर्चना सिंह का कहना है कि पुलिस अपराधों को रोकने के लिए रातभर सड़कों पर रहकर गश्त कर रही है। लेकिन पता नहीं इतनी मेहनत के बाद भी चोर घटनाओं को कैसे अंजाम दे रहे हैं। सीओ ने गश्त में और तेजी लाने की बात कही है।