{"_id":"5ad4f47b4f1c1b81028b4de9","slug":"61523905659-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन का पुन संचालन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रेन का पुन संचालन
Updated Tue, 17 Apr 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदक । पूर्व एमएलसी व क्षेत्र वासियों की मेहनत रंग लाई । छह माह से बंद चल रही दोनों पैसेंजर ट्रेन का पुन: संचालन शुरू हो गया।
रेलवे ने कोहरे के चलते सहारनपुर कानपुर पैसेंजर व बांदीकुई पैसेंजर को अक्टूबर के आखिर में बंद कर दिया था। इसके चलते दैनिक यात्री व क्षेत्रीय जनता परेशान थी। बार-बार ट्रेनों के संचालन की तिथि आगामी समय के लिए बढ़ा दी जाती थी। क्षेत्रवासी डीआरएम व जन प्रतिनिधियों से गुहार लगा चुके थे। इस संबंध में तीन अप्रैल को पूर्व एमएलसी सुबोध पाराशर ने क्षेत्रीय लोगों के साथ स्टेशन अधीक्षक के माध्यम से डीआरएम को ज्ञापन भेजा था। इसमें 15 अप्रैल को दोनों ट्रेनों के चलने का आश्वासन मिला था। सोमवार को दोनों ट्रेनों के संचालन होने से क्षेत्र में खुशी की लहर है। ट्रेन के पुन: संचालन में संजय राजपूत, रफीक अहमद, नरेश, नासिर, योगेश, महेश, धीरेंद्र आदि का विशेष योगदान रहा।