{"_id":"595fd8ac4f1c1b553f8b4579","slug":"61499453612-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहटौर फुलसंदा मार्ग पर बाइकर्स का कहर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नहटौर फुलसंदा मार्ग पर बाइकर्स का कहर
Updated Sat, 08 Jul 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
बाइकर्स गिरोह ने लूट की कोशिश में भाइयों को पीटा
नहटौर (बिजनौर)। दुकान बंद कर बाइक से लौट रहे दो भाइयों को बाइक सवार सशस्त्र बदमाशों ने सरिये से हमला कर लूटने का प्रयास किया। शोर मचाने पर राहगीरों को आता देख बदमाश भाग खडे हुए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया।
गांव फुलसंदा निवासी उस्मान व सुलेमान की नहटौर में कपड़े की दुकान है। गुरुवार देर रात वे बाइक से घर जा रहे थे। नहटौर डिग्री कालेज के पास पीछे से आ रहे तीन बाइक सवार बदमाशों ने सरिये से हमला कर उस्मान की बाइक गिरा दी। ग्रामीणों के मुताबिक, बदमाशों ने उनसे लूटपाट शुरू कर दी। विरोध करने पर बदमाशों ने दोनों भाइयों पर लाठी-डंडों व सरिये से हमला कर दिया। युवकों के शोर मचाने पर राहगीरों को आता देख बदमाश फरार हो गए।
इससे पूर्व, बुधवार रात्रि बाइक सवार बदमाशों ने गांव फुलसंदा निवासी दूधिया जाकिर पर हमला कर लूटपाट की कोशिश की। उन्होंने उस पर जंजीरों से भी हमला किया। शाम ढलते ही बाइकर्स गैंग के आतंक से ग्रामीणों में दहशत है। दुकानदार शाम से पहले ही दुकान बंद करके घर चले जाते हैं।