{"_id":"5ba5354a867a557f5e02c8ef","slug":"51537553738-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरती के दौरान मंदिर परिसर में पथराव, रोष","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आरती के दौरान मंदिर परिसर में पथराव, रोष
Updated Fri, 21 Sep 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरती के दौरान मंदिर परिसर में पथराव
मंडावर। लाउडस्पीकर पर आरती के दौरान कुछ असामाजिक लोगों ने मंदिर में पत्थरबाजी कर दी। इस घटना से हिंदू संगठनों में रोष है। लोगों ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं, पुलिस ने एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए उठाया है।
मोहल्ला बाजार कला स्थित धर्मशाला में मंदिर बना है। पुजारी सतेंद्र कुमार मंदिर में परिवार सहित रहते हैं। वे सुबह को साढ़े पांच बजे मंदिर में लाउडस्पीकर से आरती करते हैं। देवी देवताओं के धार्मिक गीत लाउड स्पीकर पर बजते हैं। शुक्रवार सुबह जब उन्होंने आरती करनी शुरू की तो मंदिर के पीछे परिसर में कुछ असामाजिक तत्वों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी। आरती खत्म करने के बाद सतेंद्र कुमार ने इसके बारे में मंदिर समिति सदस्यों व हिंदू संगठन के सदस्यों को बताया। इससे हिंदू संगठनों में रोष फैल गया। सभी इकट्ठा होकर थाने पहुंचे और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी गई। सतेंद्र कुमार ने बताया कि कुछ लोग सुबह आरती न करने की धमकी दे रहे हैं। इस मामले में मोहल्ले के ही महबूब को पुलिस ने पूछताछ के लिए उठाया। हालांकि उसका व्यवहार संदिग्ध मिलने पर पुलिस ने उसका चालान किया। थाना प्रभारी निरीक्षक अंशुमाली भारती के अनुसार मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी। किसी को भी माहौल खराब करने नहीं दिया जाएगा।
गल्ले से रुपये निकालता दबोचा
मंडावर। बस स्टैंड के पास एक होटल से दो युवक गल्ले से रुपये निकाल रहे थे। लोगों ने उनमें से एक को पकड़ लिया। जबकि दूसरा भाग गया। लोगों ने पकड़े गए युवक की धुनाई कर दी। बाद में माफी मांगने पर उसे छोड़ दिया गया।