फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   कंप्यूटर संचालकों पर नौकरी का झांसा देकर लाखों की ठगी करने का आरोप, पुलिस में शिकायत

कंप्यूटर संचालकों पर नौकरी का झांसा देकर लाखों की ठगी करने का आरोप, पुलिस में शिकायत

Fri, 08 Jun 2018 12:04 AM IST
Updated Fri, 08 Jun 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
कंप्यूटर संचालकों पर नौकरी का झांसा देकर लाखों की ठगी करने का आरोप, पुलिस में शिकायत
नौकरी के नाम पर लाखों रुपये ठगे
विज्ञापन

अफजलगढ़। छात्रों ने नगर क्षेत्र में संचालित कंप्यूटर सेंटर संचालकों पर नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने का आरोप लगाया है। पुलिस से शिकायत होते ही आरोपी फरार हो गए हैं। वहीं, पीड़ित छात्र-छात्राओं ने नगर में इस प्रकार के चल रहे अन्य सेंटरों की जांच कराने की मांग की है।

कल्पना, मरियम, मोनिका, अल्का, मंजू, मीनाक्षी, फईम, रजा, शगुफ्ता, समरा, नाजिश का कहना है कि कुछ लोगों ने कंप्यूटर सिखाने के नाम पर धामपुर, कासमपुरगढ़ी, अफजलगढ, धर्मपुर, कादराबाद, भनौटी, दहलावाला आदि स्थानों पर सेंटर चला रखे हैं। इनके संचालकों ने नौकरी के लिए डिप्लोमा देने केेे लिए प्रति छात्र 15 हजार रुपये फीस ली थी। सेंटर की सरकारी मान्यता होने लालच देकर संचालकों ने छात्र-छात्राओं से लाखों रुपये एकत्र कर लिए। विद्यार्थियों ने जब डिप्लोमा नहीं मिलने और नौकरी न लगने पर आरोपियों से फीस वापस मांगा तो आरोपी रुपये देने से इंकार करने लगे। जब छात्रों ने बृहस्पतिवार को पुलिस को आरोपियों पर कार्रवाई के लिए तहरीर दी तो वह सेंटरों को बंद कर गायब हो गए। छात्रों का कहना है कि वह संचालकों को तलाश कर रहे हैं। पर उनका पता नहीं लग रहा है। उधर, प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह सोलंकी ने विद्यार्थियों को मामले की जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed