फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   50 kg pulses , flour seized 56 sacks

50 किलो दाल, 56 बोरे आटा जब्त

Tue, 10 Nov 2015 12:45 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर Updated Tue, 10 Nov 2015 12:45 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने छापेमारी कर नगर में 12 खाद्य पदार्थों के नमूूने लेकर जांच के लिए भेज दिए।
विज्ञापन


बुखारा रोड स्थित होलसेल स्वामी के प्रतिष्ठान पर 150 किलो दाल और 56 बोरे आटा सील कर दिया।
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने सोमवार को सदर बाजार में आढ़त व्यापारी कुलदीप सिंह, बिचपडी निवासी राजेंद्र सिंह का मावा, घंटाघर पर इकबाल अहमद, उस्मान और अनवर अली की दुकान से बूंदी का लड्डु, नाजे आलम के प्रतिष्ठान से बर्फी, कलीम अहमद की दुकान से सफेद रसगुल्ला का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा। इसके बाद टीम ने बुखारा स्थित जीशान ट्रेडर्स पर छापा मारा।


टीम ने वहां से मसूर की दाल और श्याम ब्रांड के आटे का नमूना लिया। जांच के दौरान दाल एवं आटा खाने योग्य दिखाई नहीं दिया। टीम ने गोदाम में रखे श्याम ब्रांड के 56 बोरे और 150 किलो दाल को सील कर दिया।  मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आनंद देव का कहना है कि त्यौहार के मद्देनजर छापेमारी जारी रहेगी। ऐसी किसी भी चीज को बिकने नहीं दिया जाएगा, जो खाने योग्य न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed