फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   मॉर्निंग वॉक पर निकलने वृद्ध को गोली से उड़ाया

मॉर्निंग वॉक पर निकलने वृद्ध को गोली से उड़ाया

Tue, 20 Nov 2018 12:46 AM IST
Updated Tue, 20 Nov 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
मॉर्निंग वॉक पर निकलने वृद्ध को गोली से उड़ाया
सुबह के सैर पर निकले वृद्ध को गोली मारी, मौत
विज्ञापन

बिजनौर। मॉर्निंग वॉक पर निकले एक वृद्ध की इंद्रलोक कॉलोनी में गोली मारकर हत्या कर दी गई। वृद्ध को दो गोली मारी गई है। मृतक का पुत्र व भतीजा, विक्रांत की हत्या के मामले में जेल में बंद है। विक्रांत की हत्या का बदला लेने के लिए इस घटना को अंजाम दिया गया है। मृतक के परिजनों ने विक्रांत के मामा सुनील समेत पांच के खिलाफ पुलिस में तहरीर दी है।

शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव आदोपुर निवासी 72 वर्षीय कुंवर सिंह उर्फ रामकुमार रोजाना की तरह सोमवार की सुबह भी मार्निंग वॉक के लिए घर से निकले थे। वे इंद्रलोक कॉलोनी में घूमने जाते थे। कॉलोनी के बीच में रास्ते में सोमवार सुबह करीब सवा सात बजे उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। उनके एक गोली बायीं ओर सीने पर व दूसरी कान के पीछे सिर में लगी है। हत्या की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची व घटना की छानबीन की। मृतक का पुत्र अंकित उर्फ बाबू, भतीजा छोटे सिंह सवा साल पहले कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के गांव सहसूवाला निवासी विक्रांत की हुई हत्या में जेल में बंद हैं। गांव स्वाहेड़ी निवासी विक्रांत का मामा सुनील इस केस की पैरवी कर रहा है। मृतक के परिजनों ने स्वाहेड़ी निवासी सुनील, उसके पुत्र दिपेंद्र, गांव सहसूवाला निवासी प्रशांत व दो भाई महकार व करतार के खिलाफ पुलिस में तहरीर दी है। आरोप लगाया कि विक्रांत की हत्या का बदला लेने के लिए इन लोगों ने ही कुंवर सिंह की हत्या की है। वहीं सुनील पक्ष के लोग एसपी उमेश कुमार सिंह से मिले तथा कुंवर सिंह के परिवार के उन पर लगाए गए आरोपों को गलत बताया। घटना की गहराई से जांच कराने की मांग की। कहा कि कुछ दिन पहले फैसले के लिए दबाव बनाने के लिए सुनील पर गोली चलाई गई थी। जिसमें उसकी जान बच गई थी। शहर कोतवाल विजेंद्रपाल राणा के मुताबिक घटना की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही इस मामले में कार्रवाई होगी। परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed