{"_id":"5b86f0bc42c792463c050e83","slug":"31535570108-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र ने प्रधानाचार्य को गोली मार किया घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्र ने प्रधानाचार्य को गोली मार किया घायल
Updated Thu, 30 Aug 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कॉलेज से निकालने पर छात्र ने प्रधानाचार्य को गोली मारी
स्योहारा (बिजनौर)। मारपीट करने पर कॉलेज से निकाले गए एक छात्र ने प्रधानाचार्य को उनके ही कक्ष में गोली मारकर घायल कर दिया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और कॉलेज स्टाफ ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। आरोपी छात्र के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
गांव रूपपुर के श्री साईं इंटर कॉलेज में गांव नारावली के दीपांशु पुत्र प्रवेंद्र सिंह का 15 दिन पहले एडमिशन कराया गया था। इससे पहले दीपांशु धामपुर के एक स्कूल में पढ़ता था। वहां से पिछले साल कक्षा दस में फेल होने के कारण उसे निकाल दिया गया था। एडमिशन के बाद से ही दीपांशु ने अन्य छात्रों के साथ झगड़े आदि शुरू कर दिए। कॉलेज के प्रधानाचार्य संजीव कुमार ने उसे बुलाकर चेतावनी देते हुए झगड़े न करने को कहा, लेकिन दीपांशु नहीं सुधरा। 25 अगस्त को भी उसने विद्यालय के एक छात्र के साथ मारपीट की थी। इसके बाद समस्त स्टाफ की बैठक के बाद उसे स्कूल से निकाल दिया गया था। दीपांशु के परिजनों को भी इसके बारे में बता दिया गया था।
बुधवार को दीपांशु अपनी मां के साथ कॉलेज आया। उसने लड़ाई झगड़ा न करने की बात कहकर फिर से एडमिशन देने के लिए कहा। छुट्टी के बाद वह और उसकी मां करीब दो बजे प्रधानाचार्य संजीव कुमार से भी मिले। लेकिन फिलहाल उसका एडमिशन लेने से मना कर दिया गया। कुछ देर बाद दीपांशु की मां प्रधानाचार्य के कमरे से चली गई। दीपांशु ने अपने कपड़ों में छिपाकर रखा तमंचा निकाला और प्रधानाचार्य संजीव कुमार पर फायर कर दिया। सिर व कंधे पर छर्रे लगने से संजीव कुमार घायल हो गए। स्कूल में गोली चलते ही हड़कंप मच गया। दीपांशु वहां से भाग गया। स्टाफ ने प्रधानाचार्य का सीएचसी ले जाकर उपचार कराया। प्रधानाचार्य ने दीपांशु के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष अरिहंत कुमार सिद्धार्थ का कहना है कि मामले की रिपोर्ट लिखकर पीड़ित प्रधानाचार्य को मेडिकल के लिए सीएचसी भेज दिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। आरोपी को शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।