{"_id":"5b240d464f1c1bf26e8b84b7","slug":"31529089350-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे
Updated Sat, 16 Jun 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगीना। क्रिकेट खेलने को लेकर हुए विवाद में एक ही समुदाय के दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले और फायरिंग हुई। इसमें दोनों पक्षों के पांच लोग घायल हो गए। गोली लगने से घायल हुए युवक सहित दो घायलों को चिंताजनक हालत में बिजनौर रेफर किया। यहां से उन्हें मेरठ रेफर कर दिया गया।
थाना क्षेत्र के गांव भूरापुर में बुधवार को क्रिकेट खेलते समय गांव के ही हफीज, नईम के पुत्रों में विवाद हो गया था। उस समय गांव के जिम्मेदार लोगों ने मामला शांत करा दिया था। शुक्रवार की पूर्वाह्न करीब 11 बजे इसी विवाद को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और दोबारा विवाद हो गया। दोनों पक्षों में पहले गाली गलौज हुई और लाठी-डंडे व धारदार हथियार चले।
एक पक्ष के लोगों ने तमंचे से फायरिंग कर दी। गोली लगने से एक पक्ष का मोहसिन (22), उसका साथी आसिफ, मुर्तजा गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष के नजीमुद्दीन, हफीज भी घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पांचों घायलों को नगीना सीएचसी पर उपचार के लिए भर्ती कराया। यहां से मोहसिन और आसिफ को चिंताजनक हालत में बिजनौर रेफर किया गया। पुलिस ने ताहिर की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर सलमान, नजीमुद्दीन, यूनुस और हफीज को हिरासत में ले लिया है। सूचना पर सीओ महेश कुमार नगीना सीएचसी पहुंचे और घटना में घायल हुए लोगों से जानकारी ली। थाना प्रभारी एसके सिंह ने बताया कि एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है।