फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   पुरानी रंजिश के चलते पायंती खुर्द में मामूली बात पर युवक को गोली से उड़ाया, हंगामा

पुरानी रंजिश के चलते पायंती खुर्द में मामूली बात पर युवक को गोली से उड़ाया, हंगामा

Sat, 04 Nov 2017 01:04 AM IST
Updated Sat, 04 Nov 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
पुरानी रंजिश के चलते पायंती खुर्द में मामूली बात पर युवक को गोली से उड़ाया, हंगामा
पुरानी रंजिश के चलते पायंती खुर्द में युवक को गोली से उड़ाया, हंगामा
विज्ञापन

-फोटो 8 से 13 तक
-हत्यारोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर ग्रामीणों ने उठने नहीं दिया शव
- साढ़े तीन घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने कब्जे में लिया शव, गांव में पुलिस और पीएसी तैनात
अमर उजाला ब्यूरो
जोया(अमरोहा)। कोतवाली डिडौली क्षेत्र के गांव पायंती खुर्द में शुक्रवार की सुबह करीब सात बजे पुरानी रंजिश के चलते मामूली बात पर गोलीबारी हुई। सरेआम गोलियां दाग कर युवक की हत्या कर दी गई। इससे इलाके में सनसनी फैल गई। सनसनीखेज हत्याकांड से गांव में आक्रोश फैल गया। हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजन के साथ ग्रामीण सड़क पर आ गए और शव नहीं उठने दिया। घटनास्थल पहुंची पुलिस ने शव उठाने के लिए काफी मशक्कत की। लेकिन, परिजन और ग्रामीण अपनी बात पर अड़े रहे। इस दौरान ग्रामीणों की पुलिस से खींचतान भी हुई। मुख्य हत्यारोपी की गिरफ्तारी के बाद ही शव उठने दिया। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शव पीएम को भेज दिया है।
गांव पायंती खुर्द निवासी आशकार (18) पुत्र हाजी रशीद शुक्रवार की सुबह करीब सात बजे घर के दरबाजे पर खड़ा था। उसी समय सामने रह रहा मुस्तकीम अपने बेटे के साथ बाइक पर कहीं जाने को घर से निकला। इसी दौरान आशकार ने मुस्तकीम के बेटे को टीटी कहा। इसी बात पर मुस्तकीम आग बबूला हो गया। दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। मुस्तकीम के परिवार के अन्य लोग भी आ गए। इसी दौरान मुस्तकीम घर में रखी बंदूक निकाल लाया और ताबड़तोड़ तीन फायर झोंक दिए। दो गोली आशकार के सीने और गले में लगीं। जिससे आशकार लहूलुहान होकर वहीं ढेर हो गया। गोली की आवाज सुन कर परिजन मौके पर पहुंचे तब तक आशकार की मौत हो चुकी थी। हत्याकांड को अंजाम देकर हत्यारोपी घर छोड़ कर भाग गए हैं। सूचना पाकर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव उठाने की कोशिश की, तो परिजनों संग ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया। हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शव उठने नहीं दिया। इस दौरान परिजनों व ग्रामीणों की पुलिस ने तीखी नोकझोंक हो गई। मामला बढ़ता देख थाना सैदनगली, रजबपुर, अमरोहा देहात पुलिस के अलावा पीआरडी कर्मी और पीएसी बुला ली गई। मुख्य हत्यारोपी मुस्तकीम की गिरफ्तारी के बाद परिजनों ने शव उठने दिया। करीब साढ़े तीन घंटे की मशक्कत के बाद साढ़े दस बजे पुलिस शव को कब्जे में कर सकी और उसके बाद शव को पीएम को भेज दिया। पुलिस ने पीड़ित पिता की ओर से मुस्तकीम, उसके भाई बाबू, पिता करीमुल्ला और शाहरुख निवासी गण गांव पायंती खुर्द के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। फरार हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश जारी है। सुरक्षा के मद्देनजर गांव में थाना पुलिस के साथ एक सेक्शन पीएसी तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन

पिता के सामने ही मौत के घाट उतार दिया बेटा
जोया। पिता के सामने ही बेटे को मौत के घाट उतार दिया। पिता चीखता रहा, लेकिन हत्यारे हत्याकांड को अंजाम देने में सफल हो गए। बताते हैं जिस समय मुस्तकीम की आशकार से कहासुनी हुई। उस समय आशकार का पिता हाजी रशीद छत पर खड़े थे। कहासुनी होने पर छत से ही उन्होंने दोनों को समझाने की कोशिश की। इससे पहले वह छत से नीचे उतर का आ पाते। इसी दौरान मुस्तकीम घर में से बंदूक निकाल लाया। मुस्तकीम के हाथ में बंदूक देख पिता चिल्लाते हुए मदद को पुकारने लगे। लेकिन, तब तक मुस्तकीम ने आशकार पर फायर झोंक कर मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह है पुरानी रंजिश
जोया। गांव पायंती खुर्द में मुस्लिम समाज में मियां साहब और शेखजादे बिरादरी के लोग रहते हैं। शेखजादे के परिवार अधिक हैं। गांव में मियां साहब बिरादरी का कब्रिस्तान है। जिस पर शेखजादे बिरादरी के लोग अपना कब्जा जताते हैं। इसी बात को लेकर दोनों बिरादरी के लोगों में लंबे समय से रंजिश चली आ रही है। कब्रिस्तान भूमि विवाद को लेकर पिछले दिनों पुलिस अधीक्षक और जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र भी दिए गए थे।
सुधबुध खो बैठा पिता, मचा कोहराम
आशकार की हत्या के बाद परिवार में कोहराम मचा गया। परिवार परभ दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। खून से लथपथ सड़क पर पड़े आशकार के शव से लिपट कर मां रेहाना बेगम रो-रोकर बेहोश हो गई। पिता हाजी रहीश सुधबुध खो बैठे। बहन फितरत जहां, नुसरत, अफसाना शबाना और भाई इसरत, आशक अली व इलियास का रो-रोकर बुराहाल था।

बयान:
तहरीर के आधार पर चार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, जिसमें मुख्य हत्यारोपी मुस्तकीम को गिरफ्तार कर लिया है, बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिशें दी जा रही हैं। गांव में सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस और पीएसी तैनात कर दी गई है।
हरपाल सिंह बालियान, प्रभारी निरीक्षक डिडौली ।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed