{"_id":"5b1ad0ff4f1c1bf16e8b6f4d","slug":"201528484095-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद मकान के ताले तोड़कर नगदी - जेवर चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बंद मकान के ताले तोड़कर नगदी - जेवर चोरी
Updated Sat, 09 Jun 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
बंद मकान के ताले तोड़कर चोरी
चांदपुर । मोहल्ला शाहचंदन में मकान के ताले तोड़कर चोर पचास हजार की नगदी व लाखों रुपये की कीमत के सोने चांदी के जेवर चोरी कर ले गए। मोहल्ला शाहचंदन निवासी अकील अहमद कई साल से सऊदी अरब में रहकर काम करते हैं। घर पर पत्नी व बच्चे रहते हैं। बुधवार को उनकी पत्नी बेटियों को घर पर छोड़ कर नहटौर अपनी रिश्तेदारी में गई थी। रात को पड़ोस में रह रहे बच्चों के चाचा वकील अहमद लड़कियों को अपने साथ अपने घर ले गए थे। बृहस्पतिवार रात चोरों ने मकान के मेन गेट और कमरों के ताले तोड़कर खंगाल मकान खंगाल डाला । शुक्रवार सुबह जब मोहल्ले के लोगों ने मकान का ताला टूटा देखा तो उन्हें खबर की। नहटौर से वापस आने पर अकील की पत्नी ने देखा सामान बिखरा पड़ा था। चोर पचास हजार की नगदी व करीब तीस तोले सोने चांदी के जेवर लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी पुलिस को दे दी है।