फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   गोदाम से आठ लाख का सामान चोरी

गोदाम से आठ लाख का सामान चोरी

Wed, 24 Apr 2019 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Apr 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
गोदाम से आठ लाख का सामान चोरी
गोदाम से आठ लाख का सामान चोरी
विज्ञापन

नगीना। मेडिकोज के गोदाम के ताले तोड़कर चोर उसमें रखा करीब आठ लाख का सामान चुराकर ले गए। मोहल्ला विश्नोई सराय निवासी अनुपम थापन की अनुपम मेडिकोज के नाम से सराफा बाजार में दुकान है। वहीं, गोदाम मोहल्ला सरायमीर स्थित उनके पुराने मकान में है। इसी गोदाम से माल सप्लाई करते हैं। गोदाम स्वामी अनुसार सोमवार रात किसी समय चोर गोदाम के मुख्य गेट का ताला तोड़कर गोदाम में घुसे और मकान में बने छह गोदामों के कमरों के ताले तोड़कर गोदाम से डिटर्जेंट पाउडर के कट्टे, बच्चों के डायपर के कट्टे, घड़ी साबुन के गत्ते, कंपनियों से मिलने वाले पांच कूलर, दस टेबल फैन, 20 कंबल सहित कीमती सामान चुराकर ले गए। चोरों ने गोदाम की दूसरी मंजिल को भी निशाना बनाते हुए कमरों के ताले तोड़कर उसमें रखी सेफ के ताले तोड़कर उसमें रखी फाइल सहित कीमती घरेलू सामान व बड़ी संख्या में एक रुपए के सिक्के भी चुरा कर ले गए। गोदाम स्वामी को गोदाम में चोरी का पता उस समय लगा जब वह मंगलवार की सुबह दस बजे करीब गोदाम पर माल सप्लाई करने गए। उन्होंने गोदाम के ताले टूटे देखे और गोदाम से लाखों का समान गायब तथा इधर उधर बिखरा देखा। उन्होंने बताया रात के समय में गोदाम में कोई भी नहीं रहता है। सोमवार की रात्रि को वह स्वयं गोदाम के सभी कमरों के ताले वह चैनल के ताले व मेन गेट के ताले लगा कर गए थे। गोदाम स्वामी के मुताबिक गोदाम में हुई चोरी की घटना में उनका करीब आठ लाख का नुकसान हुआ है। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को देकर घटना के खुलासे की मांग की है। गोदाम में हुई चोरी की घटना से व्यापारियों में रोष व्याप्त है। सूचना पर पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया। पुलिस का कहना है मामले की जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed