फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   बस दिलाने के नाम पर 12 लाख ठगे

बस दिलाने के नाम पर 12 लाख ठगे

Mon, 22 Oct 2018 12:14 AM IST
Updated Mon, 22 Oct 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
बस दिलाने के नाम पर 12 लाख ठगे
बस दिलाने के नाम पर 12 लाख ठगे
विज्ञापन

नूरपुर। मोहल्ला उदासीन आश्रम निवासी अनिल कमल ने दो व्यक्तियों के विरुद्ध बस दिलाने के नाम पर 12 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाते हुए पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसपी के आदेश पर दर्ज कराई रिपोर्ट में उसने कहा है कि अमर बस सर्विस के संचालक संदीप वर्मा से उसकी साझेदारी थी। उसने संदीप से अलग से एक बस खरीदने की बात की तो उसने कहा कि वह साढ़े चार लाख रुपये में उसे अच्छी बस दिला देगा। उसकी बात पर विश्वास करते हुए उसने संदीप को साढ़े चार लाख रुपये दे दिए। इसके बाद संदीप ने हरियाणा नंबर की बस उसे दे दी। बस के कागज चेक करने पर पता लगा कि इस नंबर की दो अन्य बसें भी चल रही हैं। उसने उक्त बस से संदीप को वापस कर अपने पैसे वापस मांगे तो उसने कहा कि कुछ रुपये और दे दो, वह अच्छी कंडीशन की बस उसे दिल देगा। उसकी बात पर विश्वास कर उसने और रकम भी दे दी। बाद में न तो उसे बस दी और न ही उसके रुपये वापस किए। कुल मिलाकर उसके साथ 12 लाख की धोखाधड़ी की गई है। पुलिस ने इस मामले में संदीप और उसके भतीजे शिवम वर्मा के विरुद्ध धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कर करवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed