फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   खाई में गिरने से महिला की मौत, मचा कोहराम

खाई में गिरने से महिला की मौत, मचा कोहराम

Sat, 25 Aug 2018 12:53 AM IST
Updated Sat, 25 Aug 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
खाई में गिरने से महिला की मौत, मचा कोहराम
खाई में गिरने से महिला की मौत, मचा कोहराम
विज्ञापन

स्योहारा। घर से पशुओं के लिए चारा लेने गई महिला का पैर फिसलकर सड़क किनारे स्थित गहरी खाई में गिरने से महिला की मौत हो गई। महिला का शुक्रवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया। थाना क्षेत्र के गांव हुसैनपुर निवासी वीर सिंह की पत्नी शशि (45) बृहस्पतिवार की शाम करीब पांच बजे अपनी बहन छोटी के साथ जंगल से पशुओं के लिए चारा लेने गई थी। छोटी के मुताबिक गांव से कुछ ही दूरी पर वापस लौटते समय उसकी बहन का अचानक से पैर फिसल गया। इस कारण वह गहरी खाई में जा गिरी। इससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। शशि की मौत की खबर उसकी बहन छोटी ने आकर परिजनों को दी। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। शुक्रवार की सुबह शशि का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

पालिका कर्मी निलंबित
स्योहारा। अपर जिलाधिकारी प्रशासन विनोद कुमार गौड़ ने स्योहारा नगर पालिका परिषद में कार्यरत मोहर्रिर प्रमोद कुमार को 18 साल से कम उम्र में सरकारी सेवाओं में आने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। अधिशासी अधिकारी अभिषेक कुमार ने इसकी पुष्टि की है। एडीएम के अनुसार प्रमोद की शिकायत मिलने पर इस प्रकरण की जांच जिला विद्यालय निरीक्षक एवं एसडीएम धामपुर को सौंपी गई थी। जांच आख्या सही पाए जाने पर प्रमोद को निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed