{"_id":"5a2441454f1c1b74698bfa52","slug":"191512325445-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडा और सभी केंद्रों के ध्यानार्थ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नोएडा और सभी केंद्रों के ध्यानार्थ
Updated Sun, 03 Dec 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्योहारा(बिजनौर)। दिल्ली में एटीएम के गार्ड की गोली मारकर हत्या कर डेढ़ करोड़ रुपये लूटने और धामपुर में 92 लाख की लूट में शामिल रहे बदमाश रिजवान को दिल्ली पुलिस ने दबोच लिया है। रविवार को दिल्ली पुलिस रिजवान को साथ लेकर उसके गांव सहसपुर स्थित घर पहुंची और लूटी गई रकम के बारे में पूछताछ की।
रिजवान एनआईए के डीएसपी तंजील अहमद व उनकी पत्नी फरजाना की हत्या करने वाले मुनीर का साथी है। अप्रैल 2016 में स्योहारा में एनआईए के डीएसपी तंजील अहमद व उनकी पत्नी फरजाना की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। तंजील अहमद पठानकोट में सेना के बेस पर हुए आतंकी हमले की जांच से जुड़े थे। तंजील अहमद सहसपुर के रहने वाले थे और अपने परिवार में एक निकाह में शामिल होने आए थे। जांच में पता चला था कि हत्या सहसपुर निवासी मुनीर ने अपनी गैंग के साथ की है। यह भी खुलासा हुआ था कि धामपुर में दिसंबर 2015 में एटीएम कैश वैन से 92 लाख की लूट व दिल्ली में एटीएम मशीन के गार्ड की हत्या कर डेढ़ करोड़ की नगदी लूटी थी। मुनीर को लगता था कि इन दोनों लूट में तंजील अहमद ने उसका नाम पुलिस को बताया है। इसी रंजिश में मुनीर ने अपने साथियों के साथ मिलकर तंजील अहमद व उनकी पत्नी फरजाना की हत्या की थी। धामपुर व दिल्ली में हुई लूट में सहसपुर निवासी रिजवान भी मुनीर के साथ था। रिजवान फरार चल रहा था। एक दिसंबर को दिल्ली पुलिस ने रिजवान को दबोच लिया। रविवार को दिल्ली पुलिस रिजवान को लेकर सहसपुर में उसके घर व परिचितों के यहां लेकर पहुंची। रिजवान से दिल्ली व धामपुर से लूटी गई रकम के बारे में पूछताछ की जा रही है। थानाध्यक्ष धर्मपाल सिंह ने रिजवान को सहसपुर में लाकर पूछताछ किए जाने की पुष्टि की है।