फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   निकाह से कुछ घंटे पहले दुल्हन प्रेमी संग हुई फरार

निकाह से कुछ घंटे पहले दुल्हन प्रेमी संग हुई फरार

Thu, 28 Sep 2017 12:47 AM IST
Updated Thu, 28 Sep 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
निकाह से कुछ घंटे पहले दुल्हन प्रेमी संग हुई फरार
दुल्हन प्रेमी संग हुई फरार
विज्ञापन

कोतवाली देहात। क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार को एक युवती की बारात कोटद्वार (उत्तराखंड) से आई थी। युवती अपना श्रृंगार कराने को कहकर ब्यूटी पार्लर चली गई। लेकिन उसके बाद वह अपने घर नहीं लौटी। गांव में चर्चा है कि युवती का प्रेम प्रसंग कई महीनों से चल रहा था और युवती अपने प्रेमी संग ही फरार हुई है। मंगलवार की देर रात तक दुल्हन की तलाश की गई लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। उसके बाद बारात खाली हाथ लौट गई लेकिन दूल्हे समेत कुछ लोग वहीं रुक गए। बुधवार को दोनों पक्षों के लोगों ने बैठकर समझौता किया और बिना दुल्हन के ही दूल्हे को भी लौटना पड़ा। उधर थाना प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने ऐसी घटना से अनभिज्ञता जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed