{"_id":"59b05f694f1c1bf97f8b4846","slug":"181504730985-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रभारी पर भरी कचहरी में हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रभारी पर भरी कचहरी में हमला
Updated Thu, 07 Sep 2017 02:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी बलराज सिंह ने दो अधिवक्ताओं के खिलाफ दी तहरीर
मंगलवार को कलक्ट्रेट में पुलिस के खिलाफ धरना प्रदर्शन करने को लेकर किया गया हमला
अमर उजाला ब्यूरो
अमरोहा।
भाजपा के प्रभारी मंत्री अमरोहा और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर के जनपद में ही उनके संगठन के कार्यकर्ता व पदाधिकारी सुरक्षित नहीं हैं। ऐसा ही मामला बुधवार को सामने आया। सुुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी बलराज सिंह पर भरी कचहरी में जानलेवा हमला किया गया। गाली-गलौच के साथ मारपीट की। गले में पट्टा डाल कर गला दबाने की कोशिश करने का आरोप है। इस मामले में पीड़ित ने अमरोहा देहात थाना पुलिस को मामले से अवगत कराते हुए दो अधिवक्ताओं के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को कलक्ट्रेट में पुलिस के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया था। पार्टी के पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी बलराज सिंह ने थाना देहात पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार को कचहरी किसी कार्य से गए थे। उनके साथ कुछ लोग और भी थे। उसी समय दो अधिवक्ताओं ने उन्हें कचहरी परिसर में रोक लिया। गाली-गलौच करने लगे। साथ में मौजूद लोगों ने हस्तक्षेप किया तो उनके साथ भी अभद्रता की। इतना ही नहीं उनके गले में पट्टा डाल कर खींचते हुए बेसमेंट में ले जाने लगे और गला दबाने की कोशिश का आरोप भी लगाया गया है। शोर शराबा होने पर कुछ लोगों ने बमुश्किल बचाया। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।
मामला संज्ञान में आया है, गाली-गलौच होने की जानकारी मिली है, तहरीर अभी देखी नहीं है, तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
- हरपाल सिंह, थानाध्यक्ष, अमरोहा देहात।