{"_id":"5c37924abdec2273934e00a4","slug":"171547145802-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ का विरोध करने पर पिता-पुत्री पर हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छेड़छाड़ का विरोध करने पर पिता-पुत्री पर हमला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छेड़छाड़ का विरोध करने पर पिता-पुत्री पर हमला
स्योहारा। युवती से छेड़छाड़ का विरोध करने पर आरोपियों ने घर में घुसकर पिता-पुत्री को धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित ने थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके पड़ोस में रहने वाला युवक कसीम उसकी पुत्री पर बुरी नजर रखता है। आए दिन वह उसकी पुत्री के साथ छेड़छाड़ करता रहता है। तंग आकर उसकी पुत्री ने इस मामले की जानकारी अपने परिजनों को दी। बताया कि वह अपनी बेटी के साथ इस मामले की शिकायत करने आरोपी के घर पर गया तो इसी बीच वहां पर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। आरोप है कि कुछ समय बाद ही आरोपी व उसके परिजन धारदार हथियार लेकर युवती के घर पहुंच गए और युवती व उसके परिजनों पर हमला कर दिया। इससे युवती व उसका पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। थानाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।