फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   भैंस के बिदकने पर भाजपा नेता से मारपीट, एक गिरफ्तार

भैंस के बिदकने पर भाजपा नेता से मारपीट, एक गिरफ्तार

Thu, 27 Sep 2018 01:10 AM IST
Updated Thu, 27 Sep 2018 01:10 AM IST
विज्ञापन
भैंस के बिदकने पर भाजपा नेता से मारपीट, एक गिरफ्तार
ढबारसी। भाजपा नेता के हार्न बजाने से भैंस बिदक गई। इसे लेकर भाजपा नेता और भैंस स्वामी में बहस हो गई। देखते ही देखते बहस मारपीट में बदल गई। बाद में भाजपा नेता के बिरादरी के लोग भैंस स्वामी के घर की ओर चल पड़े। इस बीच पहुंची पुलिस ने किसी तरह समझाकर मामला शांत कराया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

हसनपुर थाना क्षेत्र के हथियाखेड़ गांव निवासी जसवीर सिंह खड़गवंशी भाजपा किसान मोर्चा के रूखालू मंडल के अध्यक्ष हैं। बुधवार सुबह अपनी बुलेरो से किसी काम से आदमपुर गांव थे। गांव का एक ग्रामीण सरकारी नल पर भैंस को नहला रहा था। इसी बीच जसवीर बुलेरो लेकर वहां पहुंच गए और रास्ते में से भैंस हटाने के लिए हार्न बजा दिया। हार्न की आवाज सुनकर भैंस बिदक गई। इस पर ग्रामीण भड़क गया। आरोप है कि वह भाजपा नेता से गाली गलौज करने लगा। इसका विरोध करने पर ग्रामीण और उसका बेटा जसवीर के साथ मारपीट करने लगा। जब खड़गवंशी बिरादरी के लोगों को घटना के बारे में पता चला तो वह भी ग्रामीण के घर की ओर चल दिए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कर वहां से भेज दिया। पुलिस ने जसवीर की तहरीर पर दोनों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। जसवीर सिंह को मेडिकल के लिए रहरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया। थाना प्रभारी आरपी शर्मा ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी तसलीम को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed