फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   समूह दिलाने के नाम पर रुपए हड़पकर भागा आरोपी

समूह दिलाने के नाम पर रुपए हड़पकर भागा आरोपी

Fri, 21 Sep 2018 12:20 AM IST
Updated Fri, 21 Sep 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
समूह दिलाने के नाम पर रुपए हड़पकर भागा आरोपी
बिजनौर। नहटौर थाना क्षेत्र के गांव तुराबनगर नंगला निवासी कपिल कुमार ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि एक व्यक्ति ने कुछ दिन पूर्व गांव शेखपुरा, नारायणपुर, मलकपुर, मुरलीपुर, बाकराबाद, वाजिदपुर, पेदी आदि के कई ग्रामीणों से 1500-1500 रुपये स्वयं सहायता समूह दिलाने के नाम पर जमा कराए। उसकी बातों में आकर ग्रामीणों ने पैसे जमा कर दिए। निर्धारित समय बीतने के बाद भी ग्रामीणों को न तो समूह मिला और न ही उनका पैसा। बताया कि पीड़ित मजदूरी कर किसी तरह से अपने परिवार की गुजर बसर करते हैं। इसके बावजूद आरोपी ने उनसे मजदूरी कराई और उनकी मजदूरी भी नहीं दी। फोन लगाने पर उसका नंबर नहीं लगा। उसके द्वारा बताए गए पते पर जब ग्रामीण गए तो आरोपी वहां भी नहीं मिला। ग्रामीणों ने अपना पैसा वापस दिलाकर आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed