फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   पत्नी की हत्या

पत्नी की हत्या

Fri, 31 Aug 2018 12:27 AM IST
Updated Fri, 31 Aug 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
पत्नी की हत्या
महिला की गला रेतकर हत्या
विज्ञापन

मां-बेटी के साथ मिलकर पति ने लोहे की रॉड और कूकर से किया सिर पर वार
मृतक के पिता ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई
नगीना/कोतवाली देहात (बिजनौर)। एक महिला की उसके पति ने परिजनों के साथ मिलकर गला रेतने के बाद लोहे की रॉड व कूकर से हमला उसकी हत्या कर दी। शव को घर के आंगन में रखकर बाहर से ताला लगाकर परिवार के सभी लोग फरार हो गए। मोहल्ले के लोगों ने महिला के घरवालों और पुलिस को वारदात की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं महिला के पिता ने उसके पति सहित परिवार के चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट कराई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ के लिए दबिश शुरू कर दी है। लोगोें ने पुलिस को बताया कि पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था। विवाद के कारण ही पत्नी की हत्या की गई है। पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी है।

स्योहारा के मोहल्ला तकिया सराया निवासी जसराम की 36 साल की बेटी बबीता की शादी दस साल पहले नगीना के मोहल्ला कस्बा निवासी महेंद्र सिंह के साथ हुई थी। बबीता के दस साल का बेटा है। बबीता व उसके पति में बुधवार की रात किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि महेंद्र ने अपनी मां मिथलेश, बहनोई विनोद व बहन गुड्डों के साथ मिलकर बबीता का धारदार हथियार से गला रेतने के बाद उसके मुंह पर लोहे की रॉड व कुकर से हमला करके गंभीर रूप से घायल कर दिया। अचेत अवस्था में बबीता को उपचार के लिए महेंद्र और उसका परिवार उसे सीएचसी नगीना लाया गया, वहां के डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाते समय बबीता ने दम तोड़ दिया। मृतका का पति व अन्य परिजन शव को लेकर वापस घर पहुंचे। शव को घर के आंगन में छोड़ कर फरार बाहर से ताला लगाकर फरार हो गए। मोहल्लेवालों को जानकारी होने पर उन्होंने शीघ्र ही नगीना पुलिस और बबीता के घरवालों को घटना के बारे में बताया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं महिला के पहुंचे घरवालों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। पुलिस ने किसी कार्रवाई का आश्वासन देकर परिवारवालों को शांत कराया। मृतका के पिता जसराम ने उसके पति महेंद्र, सास मिथलेश ननद गुड्डो और ननदोई विनोद के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र कुमार के मुताबिक घटना की जांच पड़ताल की जा रही है। हत्या के पीछे अभी तक पति-पत्नी के बीच विवाद निकलकर सामने आया है। आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीम लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed