फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   महिला शिक्षा मित्र ने खाया जहरीला पदार्थ, हालत गंभीर

महिला शिक्षा मित्र ने खाया जहरीला पदार्थ, हालत गंभीर

Mon, 14 Aug 2017 01:35 AM IST
Updated Mon, 14 Aug 2017 01:35 AM IST
विज्ञापन
महिला शिक्षा मित्र ने खाया जहरीला पदार्थ, हालत गंभीर
बिजनौर।
विज्ञापन

समायोजन रद्द होने और ससुराल वालों द्वारा परेशान किए जाने से क्षुब्ध एक महिला शिक्षा मित्र ने जहरीला पदार्थ खा लिया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। उसे निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

ब्लॉक हल्दौर के गांव शेरपुर कल्याण निवासी बिंदेश कुमारी की शादी गांव खतापुर उर्फ अतापुर में हुई है। वह शादी से पहले शिक्षा मित्र बन गई थी। समायोजन होने पर वह गांव शेरपुर कल्याण में सहायक अध्यापिका के पद पर तैनात थी। 25 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट द्वारा शिक्षा मित्रों का समायोजन रद्द होने से वह परेशान थी। उसके भाई विपिन कुमार आर्य ने बताया कि कई दिनों से बिंदेश परेशान थी। आरोप लगाया कि उसके ससुर मुन्नू सिंह आए दिन दहेज की मांग कर रहे थे। समायोजन रद्द होने के बाद ससुराल पक्ष की दहेज की मांग बढ़ने लगी थी। रविवार की सुबह करीब पौने नौ बजे बिंदेश ने जहरीला पदार्थ खा कर खुदकुशी करने की कोशिश की। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। बिंदेश कुमारी का इलाज एक निजी चिकित्सालय में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed