फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   पुलिस ने चोरो का गैंग दबोचा

पुलिस ने चोरो का गैंग दबोचा

Sun, 17 Mar 2019 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Mar 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने चोरो का गैंग दबोचा
पुलिस ने चोरों का गैंग दबोचा
विज्ञापन

बिजनौर। पुलिस ने चोरी के जेवरात बेचने आए चार चोरों को दबोच लिया। पकड़े गए आरोपियों से चोरी के जेवरात, तमंचे व पांच सुतली बम बरामद हुए है। दो आरोपी भागने में सफल रहे।

एसपी संजीव त्यागी के मुताबिक शहर कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान नजीबाबाद थाने के गांव फजलपुर निवासी शहजाद पुत्र शफीक, नहटौर के मोहल्ला वीरगरान निवासी अजमल, नूरपुर की विकास कॉलोनी निवासी शहजाद पुत्र अब्दुल सलाम व नहटौर थाने के गांव बैरमाबाद निवासी जीशान को दबोच लिया। इनके पास से दो तमंचे 315 बोर चार कारतूस ,13 तोले पीली धातू के जेवरात व पांच सुतली बम बरामद हुए है। इनके दो साथी गांव बैरमाबाद निवासी नईम व अय्यूब पुलिस को चकमा देकर भाग गए। एसपी के मुताबिक पकड़े गए चोरों ने पुलिस को बताया कि उनके गैंग ने 17 दिसंबर 2018 को वेवीपुरा बास्टा से एक मकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया था। बरामद जेवर उस मकान से ही चोरी किए थे। इन जेवरों को बेचने के लिए बिजनौर आए थे। चोरी की चांदपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज है। उनका गैंग चोरी के अलाव अन्य घटनाओं को भी अंजाम देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed