{"_id":"59989c034f1c1bf60b8b4950","slug":"161503173635-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैँक प्रबंधक पर आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैँक प्रबंधक पर आरोप
Updated Sun, 20 Aug 2017 01:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरूकी। ग्राम शादीपुर स्थित पीएनबी के शाखा प्रबंधक एवं बैंक मित्र पर चार खाताधारकों ने धोखाधड़ी कर पैसे हड़पने का आरोप लगाया है। शाखा प्रबंधक ने आरोपों को निराधार बताते हुए किसी से भी पैसे लेने से इंकार किया है।
ग्राम शादीपुर निवासी निर्मला देवी, सुमन, चतर सिंह, ग्राम गनौरा निवासी मनोज ने जिलाधिकारी तथा बैंक उच्च अधिकारियों को पत्र भेजकर बताया कि उन्होंने बैंक से कल्याणी योजना का कार्ड बनवाकर ऋण लिया था। कार्ड को समझौता योजना में बंद कराने को कहकर शाखा प्रबंधक विजय पाल सिंह और कौशल कुमार ने उनसे 35 हजार रुपये मांगे। पैसे देखे के बाद भी उन्हें नो-ड्यूज नहीं दिया गया। आरोप है कि शाखा प्रबंधक बार-बार उन्हें टालते रहे। पीड़ित लोगों ने उच्च अधिकारियों को पत्र लिखकर मामले की जांच कराने की मांग की है। इस संबंध में पीएनबी की शादीपुर शाखा के प्रबंधक विजयपाल सिंह का कहना है कि ग्रामीणों द्वारा उन पर लगाए गए सभी आरोप निराधार हैं। उन्होंने कभी भी किसी व्यक्ति से न तो पैसे मांगे हैं और न ही लिए हैं।