फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   पुलिस क्राइम ब्राचं ने झारखंड के दो इनामी दबोचे

पुलिस क्राइम ब्राचं ने झारखंड के दो इनामी दबोचे

Sat, 18 May 2019 12:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 18 May 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
पुलिस क्राइम ब्राचं ने झारखंड के दो इनामी दबोचे
ऑनलाइन ठगी करने वाले दो इनामी गिरफ्तार
विज्ञापन

बिजनौर। क्राइम ब्रांच और हल्दौर पुलिस ने झारखंड राज्य में छापा मारकर दस-दस हजार के दो इनामी बदमाशों को गिरफ्तार किया है। ये बदमाश लोगों को झांसे में लेकर उनके खाते से रुपये उड़ाते थे। पकड़े गए बदमाशों में एक शिक्षामित्र है। दोनों ने झारखंड में खातों से ऑनलाइन रकम उड़ाने के लिए ट्रेनिंग सेंटर भी खोल रखा था।
एसपी संजीव त्यागी के मुताबिक हल्दौर थाने के गांव कुम्हारपुरा निवासी उदयराज सिंह ने 26 दिंसबर 2016 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके तीन बैंक खातों से ऑनलाइन 60 हजार रुपये अन्य खाते में ट्रांसफर करा लिए गए हैं। इस मामले में झारखंड राज्य के जिला दुमका थाना मुफ्फसिल के गांव हरना निवासी दमरूदर राय, हाथीमारा निवासी रामेश्वर हेमब्रम को नामजद किया गया था। दोनों पुलिस के हाथ नहीं आ रहे थे। दोनों के ऊपर दस-दस हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। एसपी ने पुलिस को दोनों को पकड़ने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

क्राइम ब्रांच और हल्दौर पुलिस ने झारखंड में छापा मारकर वहां की पुलिस की मदद से दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी के मुताबिक पूछताछ के दौरान पता चला है कि रामेश्वर हेमब्रम प्राइमरी स्कूल में शिक्षामित्र है और आठ हजार रुपये महीना उसे वेतन मिलता है। दमरूदर राय बेरोजगार हैं। झारखंड के जिला जामताड़ा में ये एक ट्रेनिंग सेंटर खोलकर क्षेत्र के युवाओं को ठगी करने की ट्रेनिंग भी देते थे। इस ट्रेनिंग सेंटर से लोगों की लाटरी निकलने व अन्य तरह के बहाने बनाकर झांसा देकर ऑनलाइन उनके खातों से रकम ट्रांसफर करते थे। पकडे़ गए युवकों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed