फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   हत्यारोपी का किया चालान

हत्यारोपी का किया चालान

Sun, 17 Sep 2017 12:56 AM IST
Updated Sun, 17 Sep 2017 12:56 AM IST
विज्ञापन
हत्यारोपी का किया चालान
बिजनौर(ब्यूरो)। गांव सदुपुरा में हुए दंपति हत्याकांड में दबोचे गए एक आरोपी अरुण का पुलिस ने चालान कर दिया है। गांव सदुपुरा निवासी गोपाल और उसकी पत्नी समरकली की बृहस्पतिवार की देर शाम चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई थी। इस विवाद में दोनों पक्षों के पांच लोग घायल हुए थे। यह दोहरा हत्याकांड प्रेम प्रसंग को लेकर हुआ था। इस मामले में गांव के मंगत, उसके बेटे गौरव, नरेंद्र एवं अरुण के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। शुक्रवार को पुलिस ने अरुण को दबोच लिया था। शनिवार को उसका चालान कर दिया। बाकी तीन आरोपियों का पुलिस कस्टडी में मेरठ में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


चेन और कुंडल लूटे
बिजनौर(ब्यूरो)। मोहल्ला जाटान निवासी राखी शनिवार सुबह मॉर्निंग वाक के लिए निकली थी। शंभु दयाल चौराहे के पास दो बाइक सवारों ने उसके गले से सोने की चेन लूट ली और भाग गए। महिला ने शोर मचाया तो आसपास के लोग एकत्र हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चेन उड़ाने वाले युवकों की तलाश की पर उनका कोई पता नहीं चला। उधर, मंडावर में शुक्रवार की रात गांव बादशाहपुर निवासी सर्वेश देवी परिजनों के साथ घर के आंगन में सो रही थी। घर की दीवार फांदकर घुसे दो चोरों ने उसके कानों से कुंडल झटक लिए और फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed