{"_id":"5759bc294f1c1b17489c5865","slug":"15-lac-theft-in-hansapura","type":"story","status":"publish","title_hn":"हंसुपुरा में मकान से 15 लाख के आभूषण चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हंसुपुरा में मकान से 15 लाख के आभूषण चोरी
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
Updated Fri, 10 Jun 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
चोरी
- फोटो : लोगो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर के नूरपुर के गांव हंसुपुरा में बुधवार रात चोरों ने एक मकान को निशाना बनाकर तीन हजार की नकदी और करीब 15 लाख रुपये के आभूषण चोरी कर लिए। घरवालों को चोरी होने का पता सुबह सोकर उठने के बाद लगा। पीड़ित महिला ने तहरीर पुलिस को दे दी है।
गांव हंसुपुरा निवासी सरदार हरपाल सिंह लोहिया बेटे के साथ महाराष्ट्र में रहकर कारोबार करते हैं। घर में अधिकतर हरपाल सिंह की पत्नी जितेंद्र कौर, पुत्री मनीषा और पुत्रवधु गुड़िया ही रहती हैं।
बुधवार रात तीनों महिलाएं दुमंजिले मकान की छत पर सोई हुई थीं। रात में किसी समय घर में घुसे चोरों ने घर में रखे करीब 50 तोले सोने और 40 तोले चांदी के आभूषणों के साथ तीन हजार रुपये चोरी कर लिए। बृहस्पतिवार सुबह महिलाएं जब नीचे आईं तो उन्हें चोरी होने का पता लगा।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पीड़ित महिला जितेंद्र कौर ने घटना की तहरीर पुलिस को दे दी है। प्रभारी निरीक्षक आर आर कठेरिया ने घटना को संदिग्ध बताते हुए मामले की जांच करने की बात कही है। उधर, इस चोरी से ग्रामीणों से लेकर पुलिस तक काफी हैरान भी है।
दरअसल, गांव हंसुपुरा के जिस मकान में 15 लाख रुपये की चोरी होने की बात कही जा रही है। उस मकान में मेन गेट के अलावा ऐसा कोई रास्ता नहीं है जहां से चोर प्रवेश कर सकें। छत से भी प्रवेश संभव नहीं लगता है। मकान का मेन गेट जब अंदर से बंद था तो चोरों ने कहां से प्रवेश किया। यह बड़ा सवाल है। फिलहाल घटना की तहरीर मिलने के बाद पुलिस हर बिंदुओं की जांच कर रही है।