{"_id":"59353fbd4f1c1be6618b4589","slug":"14966619618-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऐश्वर्य चौधरी को महाराजगंज से बिजनौर जेल लाया गया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ऐश्वर्य चौधरी को महाराजगंज से बिजनौर जेल लाया गया
Updated Mon, 05 Jun 2017 04:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर। पेद्दा कांड में महाराजगंज जेल में बंद युवा भाजपा नेता ऐश्वर्य चौधरी को सोमवार को बिजनौर जेल लाया गया है। ऐश्वर्य की पत्नी सुचि चौधरी भाजपा विधायक है। ऐश्वर्य की जिले की जेल में वापसी से उनके समर्थक खुश हैं। काफी समय से ऐश्वर्य को बिजनौर जेल में लाने की कोशिश की जा रही थी।
16 सितंबर 2016 को गांव पेद्दा में छात्रा से छेड़छाड़ को लेकर हुए संघर्ष में हुई गोलीबारी में एक ही पक्ष के तीन लोगों की मौत हो गई थी। गोलीबारी व पथराव में 16 लोग घायल हुए थे। इस मामले में 29 लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई थी। पुलिस ने केस की विवेचना के दौरान युवा भाजपा नेता ऐश्वर्य चौधरी व व्यवसायी अरुण कबाड़ी का नाम भी जांच में शामिल कर लिया था। भाजपा नेता ऐश्वर्य चौधरी ने एक अक्तूबर को अपने समर्थकों के साथ गिरफ्तारी दी थी। जब से वे जेल में हैं। दीपावली से एक दिन पहले शासन ने ऐश्वर्य को महाराजगंज जिले की जेल में शिफ्ट करने के आदेश दिए थे। रीढ़ की हड्डी में दर्द होने तथा अनेक रोगों से ग्रस्त होने के कारण ऐश्वर्य का मेरठ मेडिकल में भी भर्ती कराना पड़ा था। आठ फरवरी को जेल प्रशासन ने आनन-फानन में ऐश्वर्य को महाराजगंज जेल शिफ्ट कर दिया था। उत्तर प्रदेश शासन के संयुक्त सचिव सूर्य प्रताप सिंह सेंगर ने 12 मई को ऐश्वर्य चौधरी को बिजनौर जेल शिफ्ट करने के जेल अफसरों को निर्देश जारी किए थे। तब से ऐश्वर्य चौधरी बिजनौर जेल शिफ्ट नहीं हो पाए थे। तमाम भाजपा नेता व उनके समर्थक ऐश्वर्य चौधरी को बिजनौर जेल शिफ्ट कराने के प्रयास में जुटे थे। सोमवार सुबह ऐश्वर्य चौधरी को बिजनौर जेल शिफ्ट कर दिया गया है। बिजनौर जेल में ऐश्वर्य चौधरी के आने से उनके समर्थक बेहद खुश हैं। जेल अधीक्षक दिनेश चंद्र मिश्रा ने ऐश्वर्य चौधरी को बिजनौर जेल आने की पुष्टि की है।
एंबुलेंस से पहुंचे जेल
ऐश्वर्य चौधरी को एंबुलेंस से बिजनौर जेल लाया गया है। ऐश्वर्य चौधरी के साथ महाराजगंज से चिकित्सकों की टीम भी आई है। ऐश्वर्य चौधरी को अभी जेल की बैरक में ही रखा गया है। अस्पताल में उन्हें अभी शिफ्ट नहीं किया गया है। ऐश्वर्य चौधरी की रीढ़ की हड्डी में पहले से ही तकलीफ है।
विज्ञापन
भाजपा विधायक सुचि चौधरी के पति हैं ऐश्वर्य