फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   पुलिस ने मच्छमार में अनाज व्यापारी के घर पड़ी डकैती में मामले में चोरी की रिपोर्ट में दर्ज कर कार्रवाई शुरू की

पुलिस ने मच्छमार में अनाज व्यापारी के घर पड़ी डकैती में मामले में चोरी की रिपोर्ट में दर्ज कर कार्रवाई शुरू की

Sun, 13 May 2018 12:24 AM IST
Updated Sun, 13 May 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने मच्छमार में अनाज व्यापारी के घर पड़ी डकैती में मामले में चोरी की रिपोर्ट में दर्ज कर कार्रवाई शुरू की
रेहड़। गांव मच्छमार में अनाज व्यापारी के घर पर लाखों की डकैती के मामले में पुलिस ने चोरी की रिपोर्ट कायम कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पीड़ित परिवार के लोगों का कहना है कि घटना के दूसरे दिन शनिवार को सीओ इंद्रजीत सिंह गांव पहुंचे। उन्होंने घटना के संबंध में परिवार के लोगों से जानकारी की। सीओ ने जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपियों का चालान करने का आश्वासन दिया है। वहीं पुलिस ने डकैती की घटना को चोरी की धाराओं में दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

गांव फजलपुर मच्छमार में बदमाशों ने बृहस्पतिवार रात अनाज व्यापारी आफाक अहमद के घर पर परिवार के लोगों को गन प्वाइंट पर लेकर करीब एक घंटे तक डाका डाला था। बदमाश इस दौरान घर के सभी सदस्यों को शस्त्रों की नोंक पर डरा धमका कर कारोबार के हिसाब से घर में रखी डेढ़ लाख की नकदी,16 तौले सोने चांदी के जेवर व अन्य सामान को लूट कर ले गए थे। पुलिस को घटना की सूचना दी गई थी। पुलिस ने शुक्रवार को उनके यहां आकर मौका मुआयना किया था। शनिवार को सर्किल के सीओ इंद्रजीत सिंह ने भी उनके घर आकर सदस्यों से पूछताछ की और शीघ्र खुलासे का आश्वासन दिया। लेकिन दूसरी तरफ पुलिस ने डकैती की घटना को चोरी में दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है। इससे परिवार के लोगों में गुस्सा है। उधर, डकैती की घटना से ग्रामीणों में दहशत है।
विज्ञापन


डकैती नहीं, चोरी की घटना है: सीओ
सीओ इंद्रजीत सिंह का कहना है कि वह पीड़ित आफाक के यहां घटना की जांच को गए थे। आफाक के यहां डकैती नहीं पड़ी है। चोरी हुई है। आफाक के परिवार की महिलाओं ने बताया कि उन्होंने घर में दो चोरों को चोरी करते हुए देखा है। उनके द्वारा पकड़ने का भी प्रयास किया गया, पर वह सफल नहीं हो सकी। सीओ ने डकैती की घटना होने से इंकार किया है। पुलिस ने चोरी की रिपोर्ट कायम कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed