फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   रामलीला उदघाटन को को लेकर प्रधान और विरोधियों में मारपीट

रामलीला उदघाटन को को लेकर प्रधान और विरोधियों में मारपीट

Fri, 22 Sep 2017 12:07 AM IST
Updated Fri, 22 Sep 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
रामलीला उदघाटन को  को लेकर प्रधान और विरोधियों में मारपीट
हल्दौर। गांव वाजिदपुर में ग्राम प्रधान द्वारा रामलीला का उद्घाटन करने को लेकर विवाद हो गया। विरोधी पक्ष ने ग्राम प्रधान के साथ धक्का-मुक्की की। विवाद में दोनों पक्षों के बीच हुई मारपीट में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। रामलीला पंडाल में भगदड़ मचने से कई लोग चोटिल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने रामलीला प्रदर्शन बंद कराकर मामला शांत किया। वहीं विरोधी पक्ष का कहना है कि बिना प्रशासनिक अनुमति के रामलीला का मंचन किया जा रहा था।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव वाजिदपुर में प्रोजेक्टर से पर्दे पर रामलीला का प्रदर्शन किया जाना था। बुधवार की रात करीब साढ़े आठ बजे ग्राम प्रधान किरनपाल अपने समर्थकों के साथ रामलीला का उद्घाटन करने पहुंचे। ग्रामवासियों के अनुसार कुछ लोगों ने ग्राम प्रधान के रामलीला का उद्घाटन करने पर इसका विरोध किया। उनका कहना था कि किसी दूसरे गणमान्य व्यक्ति से उद्घाटन कराने को तैयार हैं, पर प्रधान को फीता नहीं काटने देंगे। इस बात को लेकर कुछ ग्रामीणों व प्रधान के बीच नोकझोंक हो गई। आक्रोशित विरोधियों ने प्रधान के साथ धक्का-मुक्की शुरू कर दी। इस बात को लेकर दोनों पक्षों के लोग आपस में भिड़ गए और जमकर मारपीट शुरू हो गई। इस विवाद में गांव के अभिषेक कुमार के कान पर धारदार हथियार लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। किसी ने रणधीर सिंह को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस दौरान रामलीला पंडाल में दर्शकों में भगदड़ मच गई। महिलाओं व बच्चों ने मौके से भागकर बामुश्किल जान बचाई। भगदड़ में कई लोग चोटिल हो गए। कुछ लोग बताते हैं कि बिना प्रशासनिक अनुमति के रामलीला का मंचन किया जा रहा था। किसी ने मारपीट की सूचना फोन पर पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने रामलीला प्रदर्शन बंद कराकर मामला शांत किया। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी ले जाया गया। उन्होंने थाने पहुंचकर मामले की तहरीर पुलिस को दी। उधर, थाना प्रभारी निरीक्षक शिव कुमार गौड़ का कहना है कि मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed