फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   बच्चों के विवाद में मारपीट,चार घायल

बच्चों के विवाद में मारपीट,चार घायल

Tue, 27 Jun 2017 10:47 PM IST
Updated Tue, 27 Jun 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
बच्चों के विवाद में मारपीट,चार घायल
हल्दौर (बिजनौर)। गांव फजलपुर ढाकी में नलकूप पर नहाने को लेकर पूर्व में बच्चों में हुए विवाद में मंगलवार को उनके परिजन भिड़ गए। दोनों पक्षों में फायरिंग और जमकर पथराव हुआ। इसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बमुश्किल मामला शांत कराया। दोनों पक्षों की तहरीर पर जांच शुरू कर दी है ।
विज्ञापन

गांव फजलपुर ढाकी में करीब दस दिन पूर्व जंगल में स्थित एक नलकूप पर नहाते हुए बच्चों में विवाद हो गया था। उस वक्त संभ्रात ग्रामीणों ने परिजनों को समझा बुझाकर मामला शांत कर दिया था। ग्रामीणों के अनुसार मंगलवार की दोपहर करीब दो बजे इस झगड़े में शामिल एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर पूर्व में हुए विवाद को लेकर अश्लील एवं व्यंग्यात्मक टिप्पणी कर दी। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में फिर विवाद हो गया। दोनों पक्षों के परिजन भी शामिल हो गये और फायरिंग एवं जमकर पथराव हुआ। इसमें अरशद, जमशेद, अफजाल और अफरोज गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने बमुश्किल मामला शांत किया। पुलिस ने घायलों को सीएचसी भिजवाया। दोनों पक्षों ने थाने में एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए तहरीर पुलिस को दी है। उधर, थाना प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश मिश्र का कहना है कि गांव में कोई फायरिंग नहीं हुई। मारपीट के मामले में जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed