{"_id":"5951575a4f1c1bd06e8b4687","slug":"141498503002-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेहड़ में सांप्रदायिक तनाव से निपटने को दूसरे दिन भी पुलिस तैनात, शांति व्यवस्था को फ्लैग मार्च निकाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेहड़ में सांप्रदायिक तनाव से निपटने को दूसरे दिन भी पुलिस तैनात, शांति व्यवस्था को फ्लैग मार्च निकाला
Updated Tue, 27 Jun 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेहड़ में पुलिस फोर्स तैनात
रेहड़ (बिजनौर)। व्हाट्स एप पर अभद्र टिप्पणी वायरल होने के मामले को लेकर रेहड़ गांव में हुए सांप्रदायिक बवाल के बाद दूसरे दिन भी तनावपूर्ण शांति बनी है। गांव में पुलिस ने दूसरे दिन भी फ्लैग मार्च किया। ग्रामीणों को हिदायत दी है कि यदि किसी ने गांव में शांति भंग करने का प्रयास किया तो बख्शा नहीं जाएगा। एसपी के आदेश पर गांव में दूसरे दिन भी पुलिस तैनात है।
दो दिन पहले व्हाट्स एप पर सिख समुदाय के युवक ने दूसरे समुदाय के पूर्वजों पर टिप्पणी कर दी थी। इसे लेकर गांव में बवाल मच गया था। अल्पसंख्यक समुदाय के कुछ युवकों ने गुरुद्वारे के दीवार को ध्वस्त कर दिया था। एक सिख परिवार के घर में घुसकर हमला किया था और जमकर तोड़फोड़ की थी। घटना की जानकारी मिलते ही कई थानों की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला था। पुलिस ने इस मामले में गांव के 12 लोगों को नामजद और पांच अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट कायम कर कार्रवाई शुरू की थी। पुलिस ने अभी तक नामजद आरोपियों में से केवल पांच को गिरफ्तार कर उनका चालान किया है। जबकि अभी कई आरोपी फरार है। पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी को दबिश दे रही है।
उधर, गांव में तनावपूर्ण स्थिति बनी है। अभी भी पुलिस और पीएससी तैनात है। सीओ विमल किशोर यादव का कहना है कि पुलिस आरोपियों पर कार्रवाई को दबिश दे रही है। स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है। फरार आरोपियों को भी शीघ्र गिरफ्तार कर कार्रवाई होगी।