फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   घर में घुसकर गोली मारकर एक व्यक्ति की हत्या

घर में घुसकर गोली मारकर एक व्यक्ति की हत्या

Tue, 27 Jun 2017 12:27 AM IST
Updated Tue, 27 Jun 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
घर में घुसकर गोली मारकर एक व्यक्ति की हत्या
घर में घुसकर ठेकेदार की गोली मारकर हत्या
विज्ञापन

नजीबाबाद (बिजनौर)।
दिनदहाड़े घर में घुसकर बिजली ठेकेदार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्यारोपी भाग निकले। इससे ईद की खुशियां मातम में बदल गईं। ठेकेदार के पुत्र ने संतोमालन निवासी दो भाइयों के खिलाफ पिता की हत्या करने और सौतेली मां पर पिता की हत्या के षड्यंत्र में शामिल होने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
नगर के मोहल्ला सब्नीग्रान निवासी बिजली ठेकेदार जफर खान सोमवार सुबह घर के मुख्य दरवाजे पर बैठे अखबार पढ़ रहे थे। घर में उनका पुत्र अजहर खान, पुत्रियां आरीन व शादमानी थीं। सुबह करीब 7:45 बजे घर के दरवाजे पर अचानक शोर-शराबा हुआ और एक युवक ने जफर खान को गोली मार दी। चीखते हुए जफर खान ने घर के भीतर भागने की कोशिश की, लेकिन हमलावर ने उनके मुंह पर गोली मार दी और भाग निकला। वारदात के बाद परिवार में कोहराम मच गया। भारी भीड़ जफर के घर और आसपास जमा हो गई। आनन-फानन में जफर खान को प्राइवेट हॉस्पिटल ले जाया गया। यहां से उन्हें बिजनौर रेफर कर दिया गया। रास्ते में जफर खान की मौत हो गई।
विज्ञापन

उधर, सूचना मिलते ही एसडीएम उद्भव त्रिपाठी, सीओ रामानंद कुशवाहा और थाना पुलिस मौके पर पहुंची। ईद पर्व पर हुई वारदात को गंभीरता से लेते हुए सीओ ने सर्किल के थानों किरतपुर, नांगल, मंडावली के अलावा नगीना देहात, कोतवाली देहात, मंडावर थानों से पुलिस बल को नजीबाबाद बुला लिया। सब्नीग्रान क्षेत्र में दहशत के चलते लोगों ने अपने प्रतिष्ठान बंद कर दिए। नगर के प्रमुख चौराहों पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जफर खान के पुत्र अजहर खान ने मोहल्ला संतोमालन निवासी मिर्जा सलीम बेग के पुत्रों शाकिर मिर्जा और गयास मिर्जा पर पिता की हत्या करने और आदर्शनगर नई दिल्ली निवासी सौतेली मां सबा खान उर्फ रानी के खिलाफ पिता की हत्या के षड्यंत्र में शामिल होने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।

परिवार से अलग दिल्ली में रहती है सौतेली मां
एएसपी आरबी चौरसिया ने नजीबाबाद पहुंचकर पुलिस से घटना की जानकारी की। सीओ ने बताया कि पूछताछ में जफर खान के बच्चों ने बताया कि सौतेली मां सबा खान काफी समय से परिवार से अलग दिल्ली में रह रही थी। वह अपनी पुत्री की शादी शाकिर से करना चाहती थी। इसका जफर खान विरोध कर रहे थे। इसके बाद सौतेली मां की बेटी की शादी कहीं और तय हो गई। परिजनों के मुताबिक, इसी रंजिश के चलते सबा खान ने शाकिर मिर्जा और उसके भाई गयास मिर्जा के साथ मिलकर जफर खान की हत्या का षड्यंत्र रचा है।


गयास पर पहले भी हत्या का है आरोप
पुलिस मुख्य हत्यारोपी शाकिर मिर्जा के भाई गयास मिर्जा को पकड़कर थाने ले आई। गयास मिर्जा पांच वर्ष पहले हुए डॉ. शमशाद हत्याकांड में भी नामजद था। मुख्य हत्यारोपी शाकिर मिर्जा फरार बताया गया है। थाना प्रभारी ने जफर खान की पत्नी सबा खान को गिरफ्तार करने के लिए एक टीम दिल्ली रवाना कर दी है।

कत्ल से चंद मिनट पहले हुई थी पुत्र से बात
जफर खान ने घटना से चंद मिनट पहले ही रामपुर स्थित ससुराल गए पुत्र मजहर उर्फ रानू से मोबाइल पर बात की थी। परिजनों ने एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी थी।
फ ोटो - 26एनजेडबी01ए से 01डी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed