{"_id":"594d649b4f1c1b52518b47aa","slug":"141498244251-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब्दुल्लानगर डांडा में विवादित स्थल पर नही हुई अलविदा जुमे की नमाज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अब्दुल्लानगर डांडा में विवादित स्थल पर नही हुई अलविदा जुमे की नमाज
Updated Sat, 24 Jun 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवादित स्थल पर नहीं होने दी नमाज
नूरपुर/शिवाला कलां (बिजनौर)।
शिवाला कलां थाना क्षेत्र के गांव अब्दुल्लानगर डांडा में प्रशासन ने इस बार भी विवादित स्थल पर जुमा अलविदा की नमाज नहीं होने दी। प्रशासन की सख्ती के बाद ग्रामीणों ने गांव में इलियास के घर में नमाज पढ़ी।
गांव में पिछले कई वर्षों से एक मदरसे को लेकर विवाद है। इसके चलते कई वर्षों से मदरसे पर अलविदा जुमा की नमाज नहीं अदा हुई है। हर वर्ष अलग-अलग स्थानों पर नमाज अदा की जाती है। इस वर्ष भी जुमा अलविदा की नमाज को लेकर गांव में तनाव बना था। तनाव को देखते हुए थानाध्यक्ष सुमन कुमार सुबह से ही भारी पुलिस बल के साथ गांव में मौजूद रहे।
विवादित स्थल पर अलविदा जुमा की नमाज अदा करने के लिए गांव के अशरफ, महबूब, शराफत आदि ने पुलिस से काफी बहस की, लेकिन थानाध्यक्ष ने दो टूक मना कर दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने पिछले वर्ष विवादित स्थल के सामने एक बाग में नमाज अदा होने का हवाला देते हुए वहीं नमाज अदा करने देने की गुजारिश की तो थानाध्यक्ष ने बिना प्रशासन की अनुमति के वहां भी नमाज अदा करने देने से इंकार कर दिया। इसके बाद इलियास के अपने मकान पर नमाज अदा करने की सहमति दी। इसके बाद उसके मकान पर अलविदा जुमा की नमाज अदा की गई।