{"_id":"5c9d14e7bdec22140c42c01e","slug":"131553798375-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव फीना में एक व्यक्ति ने तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या की","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गांव फीना में एक व्यक्ति ने तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या की
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवक ने गोली मारकर की आत्महत्या
शिवाला कलां। गांव फीना में बुधवार रात एक व्यक्ति ने सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आत्महत्या करने के कारण पता नहीं लग सका है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
गांव फीना निवासी प्रदीप कुमार (45) अपनी माता रामरती और दो बच्चों के साथ रहता था। परिजनों में अनुसार पिछले कई दिनों से वह किसी बात को लेकर परेशान चल रहा था। बुधवार रात दोनों बच्चे दादी के साथ कमरे में सोए हुए थे, जबकि प्रदीप अकेला ही दूसरे कमरे में सो रहा था। रात करीब 10 बजे गोली चलने की तेज आवाज सुनकर दोनों बच्चे और वृद्धा कमरे से बाहर निकले तो प्रदीप को आंगन में लहूलुहान हालत में पड़ा देख उनकी चीख निकल गई। प्रदीप की कनपटी पर गोली लगी थी और उसकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी। शव के पास 315 बोर का एक तमंचा भी पड़ा था। गोली चलने और परिजनों के चीखने की आवाज सुनकर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई।
सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव एवं वहां पड़े तमंचे को कब्जे में ले लिया। प्रदीप के आत्महत्या करने के कारण का पता नहीं चल सका है। उसकी पत्नी की पांच साल पहले मौत हो चुकी है। प्रदीप की मां रामरती नेत्रहीन है। प्रदीप की मौत से उसके दोनों बच्चे अनाथ हो गए हैं। थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
प्रदीप की पत्नी ने भी की थी आत्महत्या
प्रदीप की पत्नी ने भी पांच साल पहले जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की थी। उसकी मौत के बाद से प्रदीप और उसकी मां ही बच्चों की परवरिश कर रहे थे। प्रदीप की मौत से उसके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। ग्रामीणों के अनुसार प्रदीप के बड़े भाई ने कुछ साल पहले गैर बिरादरी की एक महिला से शादी कर ली थी। प्रदीप और उसकी मां ने इस शादी का काफी विरोध किया था। इस बात को लेकर दोनों भाइयों में काफी विवाद रहता था। विवाद के चलते बड़ा भाई अपनी पत्नी को लेकर दूसरे गांव में रहने लगा था। दोनों के बीच जमीन के बंटवारे को लेकर भी विवाद चल रहा था। प्रदीप की पत्नी विनीता ने भी पांच साल पहले जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली थी। पत्नी की मौत के बाद प्रदीप ही दोनों बच्चों अंश (13) और अक्ष (11) के साथ रहता था।