फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   सपा नेता सहित नौ लोगों पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज

सपा नेता सहित नौ लोगों पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज

Wed, 13 Feb 2019 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Feb 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
सपा नेता सहित नौ लोगों पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज
किरतपुर। सपा नगर अध्यक्ष और एक महिला ने फर्जी वसीयतनामा कराकर विधवा का मकान बेच दिया। पीड़िता ने अपनी पुत्रवधू के अलावा सपा नगर अध्यक्ष समेत नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।
विज्ञापन

मोहल्ला जाटान निवासी विधवा आभा अग्रवाल ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर शिकायत की थी कि उसके पुत्र आशीष अग्रवाल की मौत हो चुकी है। आरोप है कि आशीष की पत्नी नेहा ने कुछ लोगों से हमसाज होकर किरतपुर स्थित मकान की फर्जी वसीयत बनाकर बैनामा कर दिया है। उसके पुत्र की मृत्यु के बाद मकान के मालिकाना हक को लेकर एक वाद जनपद न्यायालय बिजनौर में विचारधीन है। आशीष का करीब 13 वर्षीय एक पुत्र तथा 11 साल की एक बेटी है। इस पर एसपी ने एसओ किरतपुर को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश देते हुए जांच के निर्देश दिए। एसओ राजेश सिंह सोलंकी ने बताया कि इस मामले में पीड़िता आभा अग्रवाल की तहरीर पर किरतपुर के मोहल्ला लोहारान निवासी असलम उर्फ शब्बन जुनैदी, मोहल्ला कायस्थान निवासी अजमल, बिजनौर निवासी सुमित बंसल, ब्रह्मपाल, दानिश, नेहा पत्नी आशीष और निशांत नजीबाबाद निवासी सुनील व भिस्सू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। वसीयत की जांच की जा रही है। जांच के उपरांत कार्रवाई की जाएगी। एसओ के अनुसार मोहल्ला लोहारान निवासी असलम उर्फ शब्बन जुनैदी समाजवादी पार्टी का किरतपुर नगर अध्यक्ष है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed