फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   किसानों ने डीएफओ कार्यालय का किया घेराव

किसानों ने डीएफओ कार्यालय का किया घेराव

Tue, 12 Jun 2018 12:34 AM IST
Updated Tue, 12 Jun 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
किसानों ने डीएफओ कार्यालय का किया घेराव
नजीबाबाद। वन विभाग की भूमि से लाखों रुपये की गन्ने की फसल खुर्द-बुर्द कराकर सरकार को राजस्व चूना लगाने तथा एक किसान की 20 वर्षों से 13 बीघा जमीन कब्जाने का आरोप लगाते हुए किसानों ने वन विभाग कार्यालय का घेराव किया।
विज्ञापन

नांगलसोती के गंगा खादर क्षेत्र में वन विभाग की चिह्नित की गई तीन हेक्टेयर भूमि में खड़ा गन्ना वन अधिकारियों से हमसाज होकर माफिया द्वारा काटने तथा गांव सुंदरवाली नगीना देहात के किसान मघन सिंह पाल की 13 बीघा जमीन 20 वर्षों से वन विभाग द्वारा कब्जाने का आरोप लगाते हुए भाकियू ने डीएफओ कार्यालय का घेराव किया। किसान यूनियन नेताओं ने डीएफओ उदयवीर सिंह, एसडीओ एके मिश्रा को अपने बीच बैठाकर धरना दिया। सोमवार को प्रात: 11 बजे बिजनौर वन विभाग नजीबाबाद कार्यालय पर पहुंचे किसानों ने धरना दिया। जिलाध्यक्ष चौधरी दिगंबर सिंह, प्रांतीय उपाध्यक्ष बलराम सिंह राजगढ़ के रेंजर विजेंद्र मलिक पर किसानों और वन माफिया से हमसाज होने, वन विभाग और राजस्व विभाग की भूमि पर खड़ी लाखों रुपये मूल्य की फसल खुर्द-बुर्द कराने तथा किसानों की भूमि को अपनी बताकर झूठे मुकदमे कायम करने का वन विभाग पर आरोप लगाया। किसानों ने वन विभाग कार्यालय पर ताला बंदी करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

एसडीएम डॉ.पंकज कुमार वर्मा ने तत्काल मौके पर पहुंचकर किसानों की समस्या के बाबत डीएफओ उदयवीर सिंह से वार्ता की। वन विभाग द्वारा प्रशासन के साथ 25 जून को मौके का निरीक्षण करने आरोपी माफिया के खिलाफ कार्रवाई करने तथा मघन सिंह प्रकरण को निस्तारण कराने की कार्रवाई के आश्वासन के बाद किसानों ने कार्यालय की तालाबंदी न कर धरना समाप्त कर दिया। बाडबूराम तोमर के संचालन में हुई धरना सभा में ब्लॉक अध्यक्ष मदन सिंह, सरदार संदीप सिंह, गजेंद्र सिंह, पवन कुमार, वीबर सिंह डबाश, होशियाजर सिंह, धर्मवीर सिंह, अजय पाल, बाबूराम तालान, सुरपाल सिंह, इकरार अहमद, विजय पाल, अजेंद्र सिंह, दिनेश कुमार, राीव सिंह, कृष्ण पाल सिंह, अब्दुल शकूर, इकरार अहमद, इदरीस, भोपाल सिंह, अनिल चौहान शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वन दरोगा के निलंबन की संस्तुति
नजीबाबाद। डीएफओ उदयवीर सिंह ने वन संरक्षक और क्षेत्रीय निदेशक सामाजिक वानिकी मुरादाबाद को तत्काल प्रभाव से पत्र लिखा है जिसमें राजगढ़ रेंज के वन दरोगा प्रशांत गुप्ता को राजकीय कार्यों में रुचि न लेने, उच्च अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना करने तथा अतिक्रमण पर नियऱ्ंत्रण न कर पाने का दोषी पाए जाने के तर्क के साथ वन दरोगा के निलंबन की संस्तुति की है।

आरोपी तीन वनकर्मियों पर कार्रवाई जारी : डीएफओ
नजीबाबाद। डीएफओ उदयवीर सिंह ने बताया कि वन विभाग और राजस्व विभाग के संयुक्त सर्वे में छह हेक्टेयर जमीन वन विभाग की चिह्नित हुई थी। तीन हेक्टेयर में गन्ने की फसल होनी की पुष्टि हुई थी। माफिया के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जा चुकी है। नांगलसोती पुलिस और वनकर्मियों की लापरवाही से फसल खुर्द-बुर्द होने के मामले में वन रेंजर, वन दरोगा सहित तीन को आरोपित कर कार्रवाई जारी है। उधर वन रेंजर बिजेंद्र मलिक ने बताया कि वन विभाग और किसान सह खाते दार हैं। राजस्व विभाग को खाते अलग करने के लिए कहा जा चुका है। संयुक्त खाता होने तथा मामला न्यायालय में विचाराधीन होने से विभाग कार्रवाई के प्रति असमंजस में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed