फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   पुलिस की गाड़ी पर पथराव

पुलिस की गाड़ी पर पथराव

Thu, 18 Jan 2018 12:58 AM IST
Updated Thu, 18 Jan 2018 12:58 AM IST
विज्ञापन
पुलिस की गाड़ी पर पथराव
पुलिस की गाड़ी पर पथराव में 70 लोगों पर मुकदमा
विज्ञापन

बिजनौर। मंगलवार को मोहल्ला चाहशीरी में दो पक्षों में विवाद के बाद डायल 100 गाड़ी पर हमला व पथराव के मामले की घटना में 70 लोगों के खिलाफ तीन अलग- अलग रिपेार्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने एक पक्ष के छह लोगों को दबोच लिया है।
गांव कच्छपुरा निवासी नितिन व क्रमण की बाइक मंगलवार की शाम बिजनौर के मोहल्ला चाहशीरी में अनस से टकरा गई थी। दस बात पर दोनों में विवाद हो गया। नितिन व क्रमण वहां से चल गए। और अपने साथियों को लेकर आ गए। इन युवकों ने अनस पर हमला बोल दिया। डंडा मारकर अनस का सिर फोड़ दिया। अनस पक्ष के लोगों के आने पर ये अपनी बाइक छोड़ भागे। डायल 100 को बाइक लूटने की सूचना देकर डायल 100 में पुलिस के साथ सवार होकर मौके पर आग गए। अनस पक्ष की भीड़ ने पुलिस की गाड़ी पर हमला करके खूब पथराव किया। गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। भीड़ को देख दूसरे पक्ष का युवक पुलिस की गाड़ी को लेकर भाग गया। गाड़ी की चपेट में आकर एक ई रिक्शा व कार क्षतिग्रस्त हो गई । पुलिस की गाड़ी नूरपुर रोड पर खड़ी मिली थी। दोनों पक्ष थाने पहुंच गए। इस मामले में डायल 100 गाड़ी पर तैनात एचसीपी वीरेंद्र कुमार की ओर से मोहल्ला चाहशीरी निवासी अनस, मोहम्मद सुहैल पुत्र सगीर, शादाब, अय्यूब, याकूब, सुहैल पुत्र अब्दुल्ला, हनीफ, आमिर, फैज, फरमान सहित 50-60 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। अनस, मोहम्मद सुहैल, शादाब, अय्यूब, सुहैल, हनीफ को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

दूसरी रिपोर्ट गांव कच्छपुरा निवासी क्रमण की ओर से पहली रिपोर्ट में नमाजद समेत 20-25 अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज हुई है। तीसरी रिपोर्ट मोहल्ला चाहशीरी निवासी अनस ने गांव कच्छपुरा निवासी नितिन क्रमण, एक अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डायल 100 की गाड़ी पर पथराव से किया इंकार
बिजनौर। मोहल्ला चाहशीरी के लोगों ने मंगलवार शाम डायल 100 की गाड़ी पर पथराव की घटना से इंकार किया है। एसपी प्रभाकर चौधरी से मिलकर मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। एसपी कार्यालय में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि मोहल्ले में हुई घटना का उन्हें बहुत दुख है। लेकिन यह मामला दो लड़कों का है न कि पूरे मोहल्ले का। किसी ने गाड़ी पर पथराव नहीं किया और अगर किसी ने एक पत्थर मार दिया तो उसकी जांच होनी चाहिए। मोहल्लेवालों के अनुसार जिस युवक का अनस से झगड़ा हुआ था वह डायल 100 की गाड़ी में बैठा था। वह युवक भीड़ को देखकर घबरा गया और डायल 100 की गाड़ी लेकर भाग गया। उसने गाड़ी की टक्कर कई जगह मारी जिससे गाड़ी टूट गई। इस मामले की सही जांच कराने की मांग की है। इस दौरान दिलशाद अंसारी, रिजवान अहमद, मोहम्मद यामीन, असलम, रिजवान, सुलेमान, सायरा, आसमा, सायदा, अनवरी बेग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed