फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   सेना में भर्ती का झांसा देकर ढाई लाख ठगे

सेना में भर्ती का झांसा देकर ढाई लाख ठगे

Thu, 21 Sep 2017 12:44 AM IST
Updated Thu, 21 Sep 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
सेना में भर्ती का झांसा देकर  ढाई  लाख ठगे
नगीना।
विज्ञापन

सेना में भर्ती कराने का झांसा देकर एक युवक से दो लाख 50 हजार रुपये ठग लिए गए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
नगीना थाना क्षेत्र के गांव कस्बा कोटरा निवासी रिंकू पुत्र कुंवर चंद ने थाना प्रभारी को दी तहरीर में बताया कि उसे सेना में नौकरी दिलवाने के लिए नगीना के मोहल्ला कायस्थी सराय निवासी विपिन कुमार ने सितंबर 2016 को उसकी जान पहचान थाना चांदपुर के गांव अकौंधा निवासी योगेश कुमार पुत्र ओम सिंह से कराई। कहा कि योगेश आर्मी में उच्च पद पर नियुक्त हैं। वह तुम्हें नौकरी दिलवा सकता है। इसके लिए दो लाख 50 हजार रुपये खर्च करने होंगे। डेढ़ लाख रुपया अक्टूबर 2016 को देने होंगे। आरोप है कि योगेश ने डेढ़ लाख रुपये लेकर उसका सेना में भर्ती होने के लिए फार्म भरवा दिया। यह फार्म मुजफ्फरनगर सेना में भर्ती के लिए था। फार्म भरने के बाद एक लाख रुपये दोबारा सितंबर के अंतिम सप्ताह में पिता और गांव के लोगों के सामने दे दिए। नवंबर 2016 में वह उसे सेना में भर्ती नहीं करा सका। पड़ताल की गई तो पता चला कि योगेश न तो सेना में कोई पदाधिकारी है और न ही नौकरी लगवा सकता है। जब उससे रुपये लौटाने की बात कहीं गई तो उसने चांदपुर के पंजाब नेशनल बैंक शाखा के अलग-अलग तिथि के छह चेक काट कर उसे दे दिए। चेक को 20 जुलाई 2017 को लगाया गया तो सभी चेक डिशऑनर हो गए। इसके बाद उसने रुपये देने से इंकार कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


भाई को हमलाकर घायल किया
नगीना। गांव अलीगढ़ निवासी सुंदर सैनी का अपने बड़े भाई ऋषिपाल से जमीन के बंटवारे को लेकर बुधवार की सुबह विवाद हो गया। दोनों भाई गाली गलौज के बाद भिड़ गए। जमकर लाठी डंडे चले। इसमें ऋषिपाल घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सुंदर सैनी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घायल का नगीना सीएचसी पर डॉक्टरी मुआयना कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed