फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   दो गन्ना क्रय केंद्रों पर चौकीदारों से लूटपाट

दो गन्ना क्रय केंद्रों पर चौकीदारों से लूटपाट

Sat, 09 Mar 2019 11:31 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2019 11:31 PM IST
विज्ञापन
दो गन्ना क्रय केंद्रों पर चौकीदारों से लूटपाट
हल्दौर। थाना क्षेत्र के दो गांवों में चीनी मिलों के क्रय केंद्रों पर तैनात चौकीदारों को बंधक बनाकर बदमाशों ने हजारों रुपये बांट लूट लिए। पुलिस ने मामला चोरी का बताते हुए जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव सल्लाहपुर में चांदपुर चीनी मिल का गन्ना क्रय केंद्र है। गांव का ही चौकीदार विपिन कुमार शुक्रवार की रात केंद्र पर ड्यूटी पर था। चौकीदार के अनुसार रात करीब 12 बजे टाटा मैजिक सवार चार बदमाश केंद्र पर पहुंचे और आतंकित करते हुए उसकी जेबों की तलाशी ली। मोटी रकम न मिलने पर मारपीट की। इसके बाद रस्सी से हाथ पैर बांधकर उसे केंद्र की झोपड़ी में डाल दिया। बदमाश झोपड़ी के अंदर रखे पांच क्विंटल लोहे के बांट लूटकर फरार हो गए। शनिवार की सुबह केंद्र पर पहुंचे कुछ किसानों ने उसे बंधन मुक्त किया। उधर, गांव अम्हेड़ा में स्योहारा चीनी मिल का गन्ना क्रय केंद्र है। उस पर मल्ली सिंह चौकीदार है। शुक्रवार को वह एक शादी समारोह में शामिल होने गया हुआ था। क्रय केंद्र की जिम्मेदारी अपने पिता थानी सिंह को सौंपा गया था। शुक्रवार की रात करीब ढाई बजे किसी बदमाश क्रय केंद्र पर पहुंचे और थानी सिंह के हाथ पैर बांधकर एक क्विंटल के बांट लूटकर फरार हो गए। सुबह केंद्र पर पहुंचे गांव के एक युवक ने उसे बंधन मुक्त किया। दोनों पीड़ितों ने मामले की तहरीर पुलिस को दी। थाना प्रभारी निरीक्षक रमेश चंद्र शर्मा का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला चोरी का है, मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed