फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   पुलिस ने 80 किलो मांस सहित एक आरोपी को पकड़ा

पुलिस ने 80 किलो मांस सहित एक आरोपी को पकड़ा

Tue, 05 Dec 2017 11:18 PM IST
Updated Tue, 05 Dec 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने 80 किलो मांस सहित एक आरोपी को पकड़ा
80 किलो मांस सहित एक युवक पकड़ा
विज्ञापन

नहटौर(बिजनौर)। पुलिस ने एक घर में छापा मारकर 80 किलो मांस और पशु कटान में प्रयुक्त औजार, तौलने के उपकरण बरामद किए है। उच्चाधिकारियों की सूचना पर पुलिस ने यह कार्रवाई की गई है। पुलिस ने एक आरोपी को मौके से पकड़ने का दावा किया है। हिंदू संगठनों के लोगों ने पुलिस पर फीलगुड करके कई आरोपियों को छोड़ने का आरोप लगाया हैं।

पुलिस ने मोहल्ला शेखान में सुबह करीब आठ बजे अतीक पुत्र तसलीम के घर पर छापा मारा। पुलिस के मुताबिक आरोपी के घर से अवैध रूप से कटान किया गया पशुओं का 80 किलो मांस व काटने के औजार सहित तौलने के उपकरण बरामद किए गए हैं। मौके से अतीक को हिरासत में लिया गया है। पशुचिकित्साधिकारी अनुज सिंह ने थाने पहुंचकर मांस का परीक्षण किया। उसके बाद जांच के लिए सैंपल मथुरा लैब को भेज दिया गया है। बताया जाता है कि लोगों ने कुछ दिन पूर्व पुलिस की मिलीभगत से पशुओं का अवैध कटान होने की शिकायत प्रभारी मंत्री श्रीकांत शर्मा से भी की थी। मंगलवार को प्रतिबंधित पशुओं के कटान की सूचना उच्चाधिकारियों को देने पर पुलिस हरकत में आई। हिंदू संगठनों के लोगों का कहना है कि पुलिस ने फीलगुड करते हुए कई आरोपियों को छोड़ दिया। कोतवाल चंद्रकिरण का कहना है कि मामले में आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed