फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   छर्रे लगने से ग्रामीण घायल, पुलिस मान रही संदिग्ध

छर्रे लगने से ग्रामीण घायल, पुलिस मान रही संदिग्ध

Mon, 11 Sep 2017 12:24 AM IST
Updated Mon, 11 Sep 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
छर्रे लगने से ग्रामीण घायल, पुलिस मान रही संदिग्ध
युवक को गोली मारी
विज्ञापन

बिजनौर। किरतपुर थाने के गांव रंघड़पुरा निवासी हमीद गांव के ही इबने हसन के साथ रविवार शाम बाइक से बिजनौर आ रहा था। इबने हसन बाइक चला रहा था, हमीद पीछे बैठा था। गांव किशनपुर के पास किशनपुर के ही इफ्तेखार, मुजफ्फर और एक अन्य व्यक्ति खड़ा था। उन्होंने उनकी बाइक रुकवा ली और तमंचे से गोली चला दी। छर्रे हमीद के बाईं ओर कंधे पर लगे। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना पर सीओ सिटी गजेंद्रपाल सिंह, शहर कोतवाल फतेह सिंह जिला अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली। गांव वालों के मुताबिक इबने हसन और इफ्तेखार में रंजिश चली आ रही है। दोनों में मुकदमेबाजी चल रही है। शहर कोतवाल फतेह सिंह के मुताबिक पूरी घटना संदिग्ध लग रही है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed