{"_id":"5b996977867a550139683d4b","slug":"101536780663-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकली तेल के गोरखधंधे में शामिल लोगों का नेटवर्क खंगाल रही पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नकली तेल के गोरखधंधे में शामिल लोगों का नेटवर्क खंगाल रही पुलिस
Updated Thu, 13 Sep 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। दो दिन पहले सिहाली जागीर गांव में पकड़ी गई नकली केश तेल की फैक्ट्री के संचालक नामजद पिता-पुत्र पुलिस की पकड़ से दूर हैं। पुलिस ग्रामीणों व अन्य लोगों की मदद से नकली तेल के गोरखधंधे में शामिल लोगों का नेटवर्क खंगालने में लगी है। पुलिस आरोपी पिता-पुत्र की गिरफ्तारी को ताबड़तोड़ दबिश दे रही है।
सोमवार को हसनपुर कोतवाली पुलिस और नामी कंपनी के केश तेल के अधिकारियों ने सिहाली जागीर गांव निवासी शौकीन के घर छापा मारकर 20 लाख रुपये का नकली हेयर आयल बरामद किया था। छापा पड़ने की सूचना मिलते ही फैक्ट्री स्वामी भाग निकला था। नकली हेयर आयल का जखीरा बरामद होने के बाद पुलिस ने मकान मालिक शौकीन और उसके बेटे इकराम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। इंस्पेक्टर संजय प्रताप सिंह ने बताया कि नकली तेल के गोरखधंधे में शामिल लोगों का नेटवर्क खंगाला जा रहा है। बरामद हुए केश तेल का नमूना जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही है। जल्द पकड़ लिया जाएगा।