{"_id":"5af1e9334f1c1b86098b905b","slug":"101525803315-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने शराब बनाने की भट्टी पकड़ी, आरोपी फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने शराब बनाने की भट्टी पकड़ी, आरोपी फरार
Updated Tue, 08 May 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
बढ़ापुर। पुलिस ने खादर क्षेत्र के गांव भोगपुर के जंगल में छापामारी कर अवैध रूप से निर्मित 75 लीटर कच्ची शराब, उपकरण कब्जे में लिये। शराब बनाने में प्रयुक्त 900 लीटर लाहन नष्ट कर दिया। इस मामले में पुलिस ने खादर क्षेत्र के चार लोगों के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
पुलिस ने एक सूचना पर थाना क्षेत्र के गांव भोगपुर के जंगल में रामगंगा नदी किनारे छापा मारकर मौके पर से अवैध रूप से तैयार की गई 75 लीटर कच्ची शराब और उपकरण बरामद किये। पुलिस के आने की भनक लगने पर शराब बना रहे आरोपी वहां से भाग निकले। पुलिस ने मौके से बरामद कच्ची शराब बनाने में प्रयुक्त 900 लीटर लाहन वहीं नष्ट कर दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मपाल सिंह के अनुसार मौके से भागे अवैध कच्ची शराब बनाने के चार आरोपी सोनू सिंह निवासी भोगपुर, लाडी सिंह, गुरमेज उर्फ गेजी एवं पप्पू निवासी चंपतपुर चकला के विरुद्ध आबकारी एक्ट की संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयासों में लगी है। कोतवाल धर्मपाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस की छापामार टीम में एसआई मदनपाल सिंह, कांस्टेबल संदीप कुमार, अजय मलिक एवं अमन सिंह आदि शामिल रहे।