फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   मौरना डिग्री कालेज के दो छात्र नकल करते दबोचे

मौरना डिग्री कालेज के दो छात्र नकल करते दबोचे

Mon, 05 Mar 2018 11:32 PM IST
Updated Mon, 05 Mar 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
मौरना डिग्री कालेज के दो छात्र नकल करते दबोचे
धामपुर। रुहेलखंड विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित स्नातक और स्नात्कोत्तर की परीक्षा के पहले ही दिन पर्यवेक्षक ने दो छात्रों को नकल करते पकड़ा है।
विज्ञापन

एमजेपी रूहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली की ओर से आरएसएम डिग्री कालेज के हिंदी विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष डा. शंकरलाल शर्मा को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। पर्यवेक्षक ने सोमवार को जनपद के कई परीक्षा केंद्रों पर छापेमारी की। पर्यवेक्षक डा. शंकर लाल शर्मा ने बताया कि उन्होंने सोमवार को प्रथम पारी में कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान द्वितीय पारी में एमएससी फाइनल के एक छात्र को नकल करते धरा गया, जबकि तीसरी पारी में बीएससी फाइनल के एक छात्र को भी नकल करते पकड़ा गया है। पर्यवेक्षक का कहना है कि स्नातक व स्नात्कोत्तर की परीक्षा में किसी भी प्रकार के अनुचित साधनों का प्रयोग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसा होता है तो छात्रों के साथ साथ केंद्र व्यवस्थापक भी नपेंगे। उन्होंने इसकी सूचना विश्वविद्यालय को दे दी है। उधर, मुरादाबाद मार्ग स्थित कालेज में छात्रों ने परीक्षा के दौरान दोहरे रवैये को लेकर हंगामा किया। परीक्षार्थियों का आरोप है कि परीक्षा प्रशासन तंत्र ने अपने कालेज की छात्राओं ग्राउंड फ्लोर पर सीटिंग प्लान की है, जबकि बाह्य परीक्षार्थियों की दूसरी मंजिल पर सीटिंग प्लान की है। इससे भेदभाव के रवैये को लेकर परीक्षार्थियों में कालेज प्रशासन के खिलाफ उबाल है। उधर, पर्यवेक्षक डा. शंकर लाल शर्मा का कहना है ऐसा मामला संज्ञान में आने पर कालेज प्रबंधतंत्र के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed