{"_id":"594ac0c34f1c1b4b538b47ce","slug":"101498071235-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं को बंधक बना कारोबारी के घर में लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिलाओं को बंधक बना कारोबारी के घर में लूट
Updated Thu, 22 Jun 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिलाओं को बंधक बना कारोबारी के घर में लूट
अमर उजाला ब्यूरो
स्योहारा (बिजनौर)।
बदमाशों ने बुधवार को दिनदहाड़े कारोबारी के घर में घुसकर महिलाओं को बंधक बनाकर नकदी-जेवर सहित पांच लाख का सामान लूट लिया। लूट के दौरान ही गृहस्वामी का बेटा घर लौटा तो बदमाशों नेे उसे चाकू और तमंचे की बट मारकर घायल कर दिया। जल्दबाजी में बदमाश अपना तमंचा, चश्मा और बैग मौके पर ही छोड़ गए। बदमाश कार से फरार हुए।
जैन स्ट्रीट में नगर के प्रसिद्ध थोक व्यापारी मोहित जैन और पम्मी जैन का मकान है। दोपहर एक बजे घर में केवल महिलाएं थीं। पुरुष बाजार में संस्थान पर थे। दोपहर में कारोबारी खाना खाने के लिए घर जाते हैं। उनके लिए मुख्य दरवाजा खुला हुआ था। इसी दौरान चार हथियारबंद बदमाश घर के अंदर घुस आए। बदमाश नीचे के कमरे में बैठी पम्मी जैन की पत्नी अरुणा जैन और उनके बेटे संस्कार जैन को तमंचे के बल पर बंधक बनाकर एक कमरे में ले गए और अरुणा के सभी जेवर उतरवा लिए। मोहित जैन की पत्नी रेनू जैन नीचे आवाज सुनकर ऊपर के कमरे से बाहर आईं तो दो बदमाशों ने उन्हें दबोच लिया। बदमाशों ने रेनू को तमंचे से डराकर कमरे की तिजोरी खोलकर उसमें रखे डेढ़ लाख रुपये और जेवर निकल लिए। इसके बाद बदमाशों ने रेनू के पहने हुए गहने भी उतरवा लिए।
अभी बदमाश लूटपाट कर ही रहे थे कि अचानक पम्मी जैन का बड़ा बेटा प्रियांशु जैन घर पहुंच गया। घर में बदमाशों को देख उसने शोर मचा दिया। इस पर बदमाशों ने उसका मुंह बंद करने की कोशिश की और चाकू व तमंचे की बट से हमला करके उसे घायल कर दिया। भागते समय बदमाश अपना तमंचा, चश्मा, और एक बैग छोड़ गए। बदमाश घर से बाहर निकलकर ‘चोर-चोर’ का शोर मचाते हुए भागे। पीछे से आई नीले रंग की इनोवा कार में बदमाश दौड़ते हुए चढ़ गए। इसके बाद कार में बैठे बदमाश ‘हटो-बचो’ का शोर करते हुए थाना चौराहे की तरफ भाग गए।
विज्ञापन
बोलचाल से पढे़-लिखे लग रहे थे बदमाश
रेनू जैन ने बताया कि सभी बदमाश 20 से 25 वर्ष के थे। सभी के मुंह खुले थे। देखने में सभी पढ़े-लिखे लगते थे। बदमाशों से उन्होंने कहा कि पढ़े-लिखे से लगते हो, फिर यह काम क्यों करते हो तो बदमाशों ने कहा कि कोई काम न होने के कारण ही यह काम कर रहे हैं। जब तक प्रियांशु नहीं आया था, बदमाश परिजनों के साथ बड़ी सभ्यता से बात कर रहे थे।
कार भागने की लोकेशन मिली
थानाध्यक्ष धर्मपाल सिंह ने दावा किया कि बदमाशों की कार के भागने की लोकेशन मिल गई है। शीघ्र ही बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा।